आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 सितंबर 2025

*जिला कलक्टर ने की राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियों की समीक्षा*

 

*जिला कलक्टर ने की राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियों की समीक्षा*
के डी अब्बासी
कोटा, सितम्बर। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने मंगलवार को 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय दशहरा मेले के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री समारिया ने कहा कि मेला विभिन्न विभागों के समन्वय से सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाए ताकि आमजन इसका भरपूर आनंद ले सकें। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर देश-प्रदेश के लोगों को इससे जोड़ा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मेले की विभिन्न गतिविधियों खासकर रात्रिकालीन होने वाले बड़े सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभिन्न स्थानों पर पार्किंग निर्धारित किए जाएं ताकि आवागमन की समस्या नहीं रहे और लोग सुगमता से मेले में आवाजाही कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों, मेला परिसर व प्रमुख रास्तों पर सीसीटीवी कैमरा व प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था की जाए। साथ ही, मेला स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएं ताकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का अधिक से अधिक लोग आनंद उठा सकें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दिलीप सैनी, नगर निगम उत्तर आयुक्त अशोक त्यागी, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण जवाहर जैन, एसडीएम लाडपुरा गजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...