साइबर स्पेशलिस्ट देवीलाल,नीतीश और राधेश्याम की मदद से 50 ज्यादा कीमती मोबाइल बरामद
के डी अब्बासी
कोटा,सितंबर। कोटा।शहर के भीमगंज मंडी थाने के देवीलाल और नीतीश की मदद से क्षेत्र में गुम हुए लगभग 26 कीमती मोबाईल बरामद हुए है। इसी प्रकार कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाने के साइबर स्पेशलिस्ट राधे श्याम की मदद से लगभग 25 कीमती मोबाईल बरामद हुए जिनको उनके मालिकों के पास पहुंचाने की आज से कार्यवाही शुरु हो गई है।कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि बताया कि कोटा जिला और कोटा शहर CEIR PORTAL व जिले के विभिन्न थानों पर विगत वर्षों में कोचिंग छात्रों व आम जन के गुमशुदा हुए मोबाईल फोन की दर्ज रिपोर्टस में गुमशुदा मोबाईल की तलाश कर बरामदगी के लिए विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के सुपरविजन में साइबर सैल कोटा शहर व थानास्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर रिकवरी के प्रयास किये गये। टीमों द्वारा कोटा शहर में राज्य व राज्य से बाहर विगत वर्षों में गुमशुदा हुए मोबाईलों का CEIR PORTAL से प्राप्त डाटा का तकनीकी विश्लेषण करकेराजस्थान व राजस्थान से बाहर विभिन्न राज्यों से विभिन्न कम्पनियों के मल्टीमीडिया कीमती मोबाईल बरामद किये जाकर मोबाईल मालिकों को विशेष अभियान के तहत सुपुर्द किये गये। इसी कड़ी में भीगंजमंडी और और रेलवे कॉलोनी पुलिस ने भी कार्यवाही की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)