आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 अक्टूबर 2018

कांग्रेस के शासन में दवा से लेकर जांचें थी फ्री

पिछले कांग्रेस के राज में बिना कोई बीपीएल व भामाशाह कार्ड बताए मिलती थी 600 से ज्यादा तरह की निशुल्क दवाईयां जांचें भी होती थी फ्री
कांग्रेस के शासन में दवा से लेकर जांचें थी फ्री, पडोसी राज्यों के मरीज निशुल्क इलाज करवाने आते थे राजस्थान, याद करती है प्रदेष की जनता कांग्रेस की पिछली गहलोत सरकार को
कोट
भाजपा का पांच साल का शासन नहीं कुशासन रहा। कोटा शहर सहित प्रदेश की जनता इससे छुटकारा पाना चाहती है। कांग्रेस की पिछलीे गहलोत सरकार ने करोडपति से लेकर गरीब व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्य के बीमार होने पर टोटल इलाज फ्री किया था। अस्पताल में आए मरीज को 600 से ज्यादा तरह की दवाईयां व कई प्रकार की महंगी जांचें निशुल्क की जाती थी। जो जनकल्याणकारी योजनाएं थी। बीजेपी सत्ता में आई तो इन योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बंद कर दी, जो कुछ कांग्रेस की योजनाएं आगे चलाई उनमें कटौती की गई। एक-एक महीनें की दवाईयां मरीजों को फ्री मिलती थी यहां तक की दूसरे प्रदेश मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के मरीज राजस्थान के अस्पतालों में फ्री इलाज करवाने आते थे। आज प्रदेश की जनता पिछली कांग्रेस व गहलोत सरकार को जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए याद करती है।
यह बात सोमवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने समंता भवन में विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर वार्ड 41 के बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कही। इस बैठक में मेहरा पाडा, शिवदास घाट की गली, रघुनाथ चौक, रामपुरा हरिजन बस्ती, रामपुरा बाजार, रामपुरा भाटापाडा, छिपापाडा, फतेहगढी, सेलेलाइट अस्पताल एरिया, जगदीश होटल, कोलीपाडा व बजाज खाना के कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज दवा ना पर्ची मिलती है मिलती है तो सिर्फ मौत
पूर्व मंत्री धारीवाल ने कहा कि जनविरोधी सरकार ने कांग्रेस की जमाने की निशुल्क इलाज की योजनाओं पर शिकंजा कसा। जिसने जनता की धडकने बंद कर दी। आज हालात यह है कि कोटा के एमबीएस अस्पताल के ऐसे किसे है जो सुनते ही रोंगटे खडे होते, दिल पसीज जाता है, पिछले दिनों एक बेटा अपने पिता का गंभीर अवस्था में एमबीएस अस्तापल में लेकर आया, लेकिन पर्ची के लिए उसे लाइन में लगना पडा। पर्ची कटती लेकिन बेटा पर्ची लेकर पिता की स्ट्रेक्चर तक आया तब तक पिता ने दम तोड दिया था। यह समाचार अखबारों की सुर्खियों के साथ छपा था। आज निशुल्क दवा 600 की जगह 4 से 5 तरह की दवाओं में सीमट कर रही गई तो भामाशाह व बीपीएल कार्ड इलाज में आडे आ रहे है पर्चियां कटवाने में 4 से 5 घंटे लाइनों में लगना पड रहा है और इससे भी ज्यादा समय तो बीमार का पता करने के लिए जांचें करवाने में लग रहे हैं। ऐसे में इस सरकार ने छोटी सी बीमारी को ला इलाज बीमारियों में तब्दील कर दिया।
धारीवाल ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा वह इन भाजपा शासन में आमजन ने जो दुख दर्द सहन किए है दवा, समय पर जांचें, ब्लड नहीं मिलने की अभाव वाली घटनाओं से जनता को रूबरू करवाए। जनता को पूरा समर्थन कांग्रेस को मिलेगा। गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाए ऐसे में निश्चित प्रदेश में कांग्रेस की सरकारी बनेगी। और फ्री से बीना भामशाह व बीपीएल कार्ड के निशुल्क मरीजों का इलाज संभव होगा, 600 प्रकार की दवाइयां व जांचें फ्री होना शुरू होगी।
शांति धारीवाल, पूर्व मंत्री

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...