आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 अक्टूबर 2018

एक सोहेब इलियासी

एक सोहेब इलियासी जिसने इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता ,खोजी खबरों को डिटेक्टिव खबरों के रूप में प्रस्तुतिकरण की एक नयी पहल की थी ,एक नयी दिशा पत्रकारिता को दी थी ,वोह सोहेब इलियासी जो बढे बढे ,नकाबपोश ,,सफ़ेद पॉश लोगो का भंडाफोड़ करता था ,बढे बढे अपराधी ,,बदमाश जिनसे वोह डरा नहीं ,,इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के सामने उसके इस ,,खबर डिटेक्टिव सीरियल ,को देखने वालों की लाइन लग जाती थी ,,कई अपराधी जो पुलिस की पकड़ से बाहर थे वोह इसी सोहेब इल्यासी के खौफ से पकड़े गए ,,लेकिन खुदा को कुछ ओर मंज़ूर था ,सोहेब इलियासी खुद कुछ षडयंत्रो के बाद ,,उनकी अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किये गए ,,उनकी पत्रकारिता ,उनकी डिटेक्टिव खबरों से आहत लोगो को राहत की सांस मिली , मीडिया जगत जो उनकी साफगोई से उनसे जेलेस रखने लगा था ,,वोह मीडिया जगत जो पूल बनाकर खबरें छुपाने ,दिखाने में माहिर ,है ,,वोह लोग उनकी दुकाने बंद हो जाने से सोहेब इलियासी से दुखी थे ,इनकी गिरफ्तारी के बाद ऐसे चोर मिडिया ने राहत की सांस ली ,,लेकिन सोहेब इलियासी के बुरे दिन थे ,उन्हें जेल हुई ,निचली अदालत से सज़ा हुइ ,,हायकोर्ट ने भी सोहेब इलियासी की सजा पर मोहर लगा दी ,,लेकिन इन्साफ अल्लाह जब लिख देता है ,,मिलकर रहता है ,कल शुक्रवार का दिन इन्साफ का दिन था ,सोहेब इलियासी की बच्ची जो उनकी गिरफ्तारी के वक़्त मासूम थी ,,वोह अब जवान थी ,अपने वालिद की बेगुनाही की दुआएं कर रही थी ,सुप्रीमकोर्ट ने कल फैसले में साफ़ कहा ,,सोहेब के विरुद्ध पत्नी की हत्या का कोई सुबूत नहीं है ,जबकि पत्नी की बीमारी के वक़्त उनके इलाज में देरी का भी कोई सुबूत नहीं है ,इसलिए उन्हें बरी किया जाता है ,पत्रकारिता जगत की इस अनूठी मिसाल को हालातों ने तोड़ दिया था ,एक पत्रकार का हौसला पस्त हो गया था ,,,,लेकिन खुदा के घर इंसाफ है ,और सुप्रीमकोर्ट ने आखरी सोहेब इलियासी को इंसाफ दे ही दिया ,देखते है सोहेब इलियासी अब ,अपने इल्ज़ामात से बरी होने के बाद , वर्तमान हालातों में जो पत्रकारिता गिरावट आयी ,है ,,चूंन चोट्टागिरि चल रही है ,पत्रकारों के संस्थानों ,पत्रकारों के क्लबों पर व्यवसायिक लोग तेल घी बेचने वाले ,पेट्रोलपंप के मालिक,,,उद्योगपति ,,विशिष्ठ विचारधारा के अलम्बरदार क़ाबिज़ है ,,,पत्रकारिता के नाम पर सियासी लोगो की गुलामी ,उनकी प्रेसनोट की मुंशीगिरी ,चुनाव में सियासी लोगो के पत्रकारों को लिफ़ाफ़े वितरित कर खबरों के मैनजमेंट की दलाली के सिस्टम के खिलाफ यह सोहेब इलियासी फिर से कोनसा नया रूप ,,पत्रकारिता का लेकर आते ,है देखने की बात है ,वैसे कोबरा पोस्ट ,और ऐसे खोजपूर्ण लोगो के पत्रकारिता की घिनौनी साज़िशों के पर्दाफ़ाश के बाद जो अच्छे लोग पत्रकारिता से जुड़े है ,जो सही मायनो में क़लमकार है उनके दम घुट रहे है ,वोह देखते है ,दिन रात महनत करने के बाद भी वोह अपनी रोटी के अलावा दुपहिया वाहन से ऊपर नहीं आ पा रहे है ,जबकि दो पेज के अनियमित अखबार ,के बाद भी कई लोग बढ़ी बढ़ी सोने की चेने ,,ब्रेसलेट ,,महंगे कपड़े ,महंगी गाड़ियों में घूम रहे है ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बढे चैनलों में एक तरफ रवीशकुमार जैसे अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए संघर्ष कर रहे है ,,जो लोग झूंठ बेच रहे है ,जो लोग मुद्दों को भटका रहे है ,ऐसे इलेक्ट्रॉनिक चैनल आज सरकार के ऊँचे सम्मानित ओहदे पर भी ,है पुरस्कारों से सम्मानित हो रहे है ,सहायताये ,विज्ञापन प्राप्त कर रहे ,है ,छोटे मंझोले अख़बारों का दम घुट रहा है ,उनके पत्रकारों को पत्रकार का सम्मान नहीं दिया जा रहा ,है ,,सच लिखने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है ,,जांच के नाम पर ,हाज़री के नाम पर ,घोषणापत्र के नाम ,पर छपाई के नाम पर ,विज्ञापन में पक्षपात के नाम पर ऐसे लोगो को प्रताड़ित करने के बाद भी यह पत्रकार ,यह क़लमकार ,,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सच दिखाने वाले जंगजू सिपाही आज भी हालातों से लड़ रहे है ,लेकिन वोह झुंके नहीं ,,वोह संघर्ष कर रहे है ,दमनकारी व्यवस्थाओ के बाद भी वोह सच पर अड़े है ,ऐसे सच्चे देशभक्त कलमकारों को बधाई ,,मुबारकबाद ,,ऐसे पत्रकार ,ऐसे क़लमकार कुछ तो सोशल मीडिया के नाम पर सक्रिय होकर इनकी मैच फिक्सिंग की पोल खोल रहे है ,,कुछ ने यू ट्यूब चैनल चलाकर तत्काल लाइव खबरों की व्यवस्था की है ,,कुछ संघर्ष कर रहे ,है ,बढे समाचार पत्रों में रहकर भी ऐसे पत्रकार अपना दामन साफ़ बचाये हुए है ,वोह अगर किसी क्लब ,किसी संगठन के पदाधिकारी भी ,है तो किसी के पिछलग्गू बनकर नहीं शेर की तरह से निष्पक्ष बनकर ,पत्रकारों की हित संघर्ष में काम करते हुए पत्रकारिता का गौरव बढ़ा रहे है सरस्वती के ऐसे सत्यवादी उपासको को एक बार फिर सेल्यूट ,सलाम ,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...