आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 सितंबर 2017

रामगंज की घटना के लिये सरकार जिम्मेदार- धारीवाल

रामगंज की घटना के लिये सरकार जिम्मेदार- धारीवाल

पूरी घटनाक्रम में सरकारी तंत्र फैल- धारीवाल

सरकार खुद बताए उपद्रव का जिम्मेदार कौन

कोटा
जयपुर के रामगंज में मामूली बात के बाद भड़के उपद्रव को पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल ने सरकार की नाकामी बताते हुए सरकारी तंत्र पर सवाल खड़ा किया है। पूर्व गृहमंत्री धारीवाल ने बयान जारी कर कहा कि यह वही रामगंज है जहां जयपुर में जब बरामदे खाली कराने के राज्य सरकार के आदेशों की सबसे पहले पालना कर कानून का सम्मान किया गया था। अब ऐसा क्या हो गया कि एक मामूली विवाद में चार थानों का इलाका जल उठा, गोलियां चल गई, शहर में इंटरनेट बंद कर दिए गए, कर्फ्यू तक लग गया। क्यों प्रशासन तंत्र को लकवा मार गया, सहनशीलता भी क्यों लड़खड़ाती जा रही है। सरकार की निष्क्रियता से यह सब समस्याएं पैदा होती जा रही हैं। एक एसीपी रात के साढ़े 9 बजे से समस्त अपने उच्च अधिकारियों को मदद भेजने के लिए फोन करता रहा, किसी ने भी फोन नहीं उठाया। आखिर डीजीपी ने ही फोन उठाकर अमला भेजने के आदेश दिए, 40 मिनट तक जब तक अमला नहीं पहुंचा। पूरे इलाके में उपद्रव का तांडव होता रहा, आखिर इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन है सरकार से करेगी या फिर प्रदेश की जनता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...