आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 सितंबर 2017

एक तरफ महारानी वसुंधरा साहिबा ,,मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जायज़ मांगो पर विचार नहीं कर रही है

राजस्थान के भविष्य ,,राजस्थान की नींव की ईंट को आंगन में पाल पोस कर ,,एक खूबसूरत बढ़ी ,,खूबसूरत ,,स्वस्थ ,,राजस्थान का भविष्य बनाने वाली नारी शक्ति ,,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला बहने ,,त्रिया हठ की चपेट में है ,एक तरफ महारानी वसुंधरा साहिबा ,,मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जायज़ मांगो पर विचार नहीं कर रही है ,,तो दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान के नेतृत्व और कोटा जिला अध्यक्ष पूजा राठोड के नेतृत्व में ,,यह आँगन को खूबसूरत बाढी बनाने वाली कार्यकर्ताएं कोटा कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गयी है ,पहले भी यह कार्यकर्ता कई बार ,,ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन कर चुकी है ,,,लेकिन इन पीड़िताओं ,,शोषितो को सिवाय झूंठे आश्वासन ,,नाइंसाफी के सिवा कुछ नहीं मिल पाया है ,,में सलाम करता हूँ आंगन बाढ़ी कार्यकर्ताओं के ऐसे कुशल नेतृत्व शाहिदा खान ,,जिला नेतृत्व पूजा राठोड को ,,,जो एक आवाज़ पर ,,सभी सेकड़ो कार्यकर्ताओ को एकजुट कर धरने पर बैठी है ,,सरकार के बिचोलियो और दलालों की इस नेतृत्व को खरीदने ,,डराने ,,धमकाने ,,और इस समूह को बिखेरने की सभी कोशिशे नाकाम हो चुकी है ,,आंगन बाढी कार्यकर्ताओं ,,सहायिकाओं ,,सहयोगिनियों ,,मिनी केंद्र ,,ग्रामीण साथिनों का यह समूह ,,अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगो के समर्थन में महारानी वसुंधरा के त्रिया हठ के ,खिलाफ ,त्रिया हठ बन कर खड़ा हो गया है ,फ़र्क़ इतना है एक तरफ जायज़ मांगे है तो दूसरी तरफ दमनकारी निति ,,गूंगी बहरी सरकार है ,,इनकी मांग है सभी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये ,,,इन्हे नियमित कर न्यूनतम वेतनमान 15000 रूपये प्रतिमाह दिया जाए ,,,पर्वेक्षक के रिक्त पदों को तुरंत भरा ,जाए ,ग्रेजुएशन की शर्त हठाकर अनुभवियों को नियुक्ति दी जाए ,, आशा सहयोगियों को पदोन्नत किया जाए उनका एक ही विभाग आँगनबाड़ी या स्वास्थ्य विभाग बनाया जाए ,,उन्हें सेवानिवृत्ति 60 ,,62 वर्ष में देकर न्यूनतम पेंशन 5000 रूपये प्रतिमाह दी जाए ,,ग्रामीण साथिनों को प्रचेता पदोन्नत किया जाए ,,,आंगन बाढ़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका बनाया जाए मिनी केन्द्रो को जनसंख्या के नए सर्वे के अनुसार बढे केन्द्रो में परिवर्तित किया जाए ,, आँगन बाढ़ी के सो करोड़ कल्याण कोष को बहाल किया जाए ,,बीमा राशियों का भुगतान हो ,,आशा सहयोगियों को ऐ ऍन एम नर्स के पद पर पदोन्नत किया जाए ,,प्रदेश की लाखो महिला कार्यकर्ताओ की यह गैरवाजिब मांग नहीं है ,आप सोचिये गांव ,,शहर ,,गली ,,मोहल्लों में गरीब मध्यम वर्गीय गर्भवती महिलाओं का सवेक्षण ,उनके टीका और दवा ,,दलिया ,पोषाहार की जानकारी ,,प्रेरणा ,,बच्चे के बाद उसकी देखभाल ,,पोलियो ,,टीकाकरण ,,फिर जच्चा और बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण ,,बच्चे जब बढे हो तो उनेह क ख ग ,,ऐ बी सी दी ,,दो और दो चार सिखाने की ज़िम्मेदारी ,आपदा प्रबंधन ,,महामारी ,,डेंगू ,मलेरिया ,,स्वाइन फ्लू की ,ज़िम्मेदारी ,राष्ट्रिय साक्षरता ,,शिक्षा ,,साफ सफाई ,,स्वास्थ्य ,,टीकाकरण ,,पोलियो अभियान की मार्गदर्शिका ,होने पर भी ,,यह महिलाये जो राजस्थान की प्रसुताओं को हष्ट पुष्ट पुत्र पुत्री जो बाद में राजस्थान का भविष्य होते है उन्हें संभालती है ,,उन्हें देखती है ,उनेह ऊँगली पकड़ कर चलाना सिखाती है ,,,प्राथमिक शिक्षा के प्रति जागरूक करती है ,चुनाव करवाती है ,,महामारी रोकती है ,,,,यह महिलाये ,,राजस्थान का आने वाला कल ,, सरक्षित भविष्य तैयार करती है ,तो इन्हे अपने हक़ ,अपने संघर्ष के लिए त्रिया हठ दिखाकर ,,हड़ताल करने का अधिकार है ,,लेकिन महारानी वसुंधरा जो खुद एक महिला है ,वोह महिला का दर्द समझना तो नहीं चाहती ,,लेकिन उन्हें समझना होगा के किस तरह से एक अमीर व्यक्ति अपने घर के आँगन का पोंछा लगाने वाली कार्यकर्ता बाईजी को पांच से दस हज़ार रूपये प्रतिमाह तक दे देते है ,,ऐसे में राजस्थान का भविष्य तैयार करने वाली यह महिलाये ,,राजस्थान को स्वस्थ,, मज़बूत ,निरोगी ,साक्षर ,,आदर्श राजस्थान का सपना साकार करने वाली यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं ,,जो राजस्थान के घर आंगन को खूबसूरत बाढ़ी बनाने में दिन रात एक कर रही ,है ,,उन्हें उनका हक़ देना चाहिए ,,,,,लेकिन महारानी अगर त्रिया हठ पर अड़ी है तो आम जनता को ओरिजनल त्रिया हठ ,,आंदोलन कारी महिलाओ का खुलकर इनकी मांगे पूरी होने तक समर्थन देना चाहिए ,,इनके धरने को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकुमार दाधीच ,,सेवादल कांग्रेस के मनोज दुबे ,,अल्पसंख्यक विभाग कोटा संभाग के चेयरमेन एडवोकेट अख्तर खान अकेला ,,उपाध्यक्ष शार्लेट शामू ,,दिलीप सिंह ,सुल्तानपुर के पूर्व उप प्रधान रईस खान सहित सभी साथियो ने खुला समर्थन दिया ,,रामकुमार दाधीच ने धरने पर बैठी महिलाओं के लिए धरना चलने तक पानी के केम्परो की व्यवस्था ,,,टेंट विस्तार की व्यवस्था सहित सभी कार्य करने के लिए अपनी तरफ से सहयोग देने की घोषणा की और पानी के केम्पर तुरंत प्रभाव से भेजने के निर्देश भी दिए ,,इनकी एकता ,इनके सफल प्रदर्शन को देखकर ,,नारी एकता ज़िंदाबाद कहने को जी चाहता है और प्रदेश अध्यक्ष शाहिदा खान ,,जिला अध्यक्ष पूजा राठोड के नेतृत्व में इन महिलाओं को जल्दी इन्साफ ,,हक़ मिले ,,ऐसी दुआ दिल से करने और इनके हर कार्यक्रम ,धरने प्रदर्शन का समर्थन करने को जी चाहता है ,,,इनके हौसले इनके कुशल नेतृत्व को सलाम ,,सेल्यूट करने को जी चाहता है ,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...