कुछ गद्दार है जो बर्मा ,,रोहिंग्या के रिफ्यूजी की खबरों पर बेहूदा
प्रतिक्रिया दे रहे है ,,,लेकिन एक कड़वा सच यह है ,,के जिस सरकार को वोह
मानते है ,,जिस प्रधानमंत्री को वोह भगवान मानते है ,,उसी प्रधानमंत्री की
सरकार ने ऐसे रिफ्यूजियों के लिए तात्कालिक रूप से पहले भी उदार कल्याणकारी
रुख अपनाया था ,,,अभी भी ऐसा ही होने जा रहा है ,,इसकी कार्ययोजना तैयार
हो रही है ,,मुझे पता है ,,में ऐसे रिफ्यूजियों के बारे में जानता हूँ जिसे
सरकार ने ,हमारे देश में रहने के लिए रिफ्यूजी केम्प लगाए ,,अस्थाई
निवास प्रमाणपत्र जारी किए और फिर उन्हें मुस्लिम देशो को विश्वास में
लेकर ,,योजनाबद्ध तरीके से वहां भेजा गया ,,अभी भी उन उत्पीड़ित लोगो में से
भारत में कई हज़ार लोग है ,जो अलग अलग राज्यों में निवासित है ,,उन्हें
रिफ्यूजी केम्प में सरकारी मदद भी मिल रही है ,,यह बात अलग है के उनका घर
बार छूट गया ,,लेकिन एक विदेश निति की कूटनीति हमारी इस सरकार ने ,,जाती
,,धर्म ,,समाज के भेदभाव के बगैर ,,बखूबी निभाई है ,,,,वर्तमान हालात
रोहिग्या के बद से बदतर है ,भारतीयों से गए लोगो को ललकारना ,,उनके साथ
बदसुलूकी ,,उनकी हत्या ,,भारत को ललकारना है और यह हमारा देश हमारे देश के
कूटनीतिज्ञ खूब अच्छी तरह से जानते है ,,खूब मानते है ,वोह बात अलग है के
जानकारी के अभाव में ,,संवेदनाओ में आकर हमारे कई भाई ,,भड़क जाते है ,,कई
भाई सोचते है सरकार ने कुछ नहीं किया ,,सरकार कुछ नहीं कर रही ,,लेकिन
दोस्तों सरकार ने कुछ नहीं बहुत कुछ किया भी है ,बहुत कुछ करना बाक़ी भी है
,,नफरत करने वाले ,,लोग नफरत फैलाते है ,,लेकिन जिसे वोह पूज रहे है ,,जिसे
वोह भगवान मान रहे है वोह अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नया संदेश ,,ऐसे
लोगो को रिफ्यूजी केम्प में लाकर ,,उनके कल्याण की व्यवस्था कर उन्हें एक
चक्र नियम बनाकर ,,मुस्लिम देशो में वार्ता स्थाई तोर पर बसाने के प्रयासों
में जुटे है ,,,काफी हद तक कामयाब भी हुए है ,,,नालायक़ तो संयुक्त राष्ट्र
संघ है जो ऐसे मुल्क जहाँ ,,एक समूह को बेदर्दी से क़त्ल किया जा रहा है
वहां अपनी सेना भेजकर आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी है ,,लानत है ऐसे
संयुक्त राष्ट्र संघ पर जो विश्व के एक छोटे से देश में हो रहे इस तरह के
सामूहिक नरसंहार के खिलाफ चुप्पी साधे बैठा है ,,शर्मसार है सब ,,अमेरिका
,,चीन ,रूस ,,फ्रांस ,खुद पाकिस्तान इन मामलों में खामोश क्यों है ,,,,वोह
आतंकवादी कहाँ है जो जेहाद की बात कर पुरे विश्व में इस्लाम का चेहरा
बदनाम कर रहे है ,,वोह पकिस्तान जो इस्लाम के अलमबरदारों का मुल्क कहलाता
है ,जिस पकिस्तान के पास भारत में घुसकर यहाँ का सुख चेन बर्बाद करने के
लिए तो वक़्त है ,,आतंकवादी है ,,लेकिन ,बर्मा में ,,मियांमार में
,,रोहिंग्या में अपनी फौज भेजकर ,,अपना परमाणु बम का रिमोट बताकर ऐसे लोगो
को नाइंसाफी से रोकने के लिए वक़्त नहीं है ,,नापाक पाकिस्तान की ज़ुबान तालु
में अटक गयी है जबकि हमारा भारत महान ,,सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान
हमारा ,,ऐसे रिफ्यूजियों को गले भी लगा रहा है ,,केम्प में भी रख रहा है और
उनका स्थाई समाधान भी खोज रहा है ,,इसीलिए तो मेरा भारत महान ,,सारे जहाँ
से अच्छा मेरा हिन्दुस्तान है ,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)