आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

25 अगस्त 2017

कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रामयज्ञ द्विवेदी सोमवार 28 अगस्त को कोटा पहुंचेंगे

कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रामयज्ञ द्विवेदी सोमवार 28 अगस्त को कोटा पहुंचेंगे ,,वोह 29 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे कोटा गुमानपुरा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियो की गुप्त बैठक लेंगे ,,,,,,रामयज्ञ द्विवेदी ,,कोटा जिला कांग्रेस शहर ,,देहात कमेटियों सहित ,,12 ब्लॉक ,,12 प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे ,,द्विवेदी पिछले एक माह से निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर कोटा में सभी ब्लॉक ,,विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी कर्यक्रम को लेकर पूर्व सर्वे कर चुके है ,,उन्होंने इस अवधि में कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओ को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया है ,,जबकि चुनाव के लिए पात्र लोगो की योग्यता भी बताई है ,,द्विवेदी निष्पक्ष ,,,निर्विवाद चुनाव को लेकर निर्गुट कांग्रेस बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओ सहित छोटे कार्यकर्ताओ से भी पृथक पृथक मिले है उन्होंने कोटा में मज़बूत संगठन के गठन की सम्भावनाये तलाशी है ,,,रामयज्ञ द्विवेदी भतीजे का पिछले दिनों आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने से वोह गमी के माहौल में थे ,,अब रामयज्ञ द्विवेदी फिर से कांग्रेस संगठन की मज़बूती के लिए कांग्रेस विधान ,,विधि नियम प्रक्रिया के तहत कोटा जिला कांग्रेस चुनाव के लिए सक्रिय हो गए है ,,,रामयज्ञ द्विवेदी ,28 अगस्त को कोटा पहुंच कर कार्यकर्ताओ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ से चुनाव कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगे ,,द्विवेदी मंगलवार 29 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियो की बैठक में ब्लॉक निर्वाचन को लेकर ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियो को संगठन विधान ,,विधि नियमों के तहत निष्पक्ष निर्वाचन के आवश्यक दिशा निर्देश देंगे ,,इस मामले में कोटा शहर ,,कोटा देहात के 6 विधानसभा के 12 ब्लॉक के चुनाव के लिए नियुक्त सभी ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियो को मेने पूर्व सूचित कर दिया है पृथक से संदेश भी दे दिया है ,,सभी ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियो से अपेक्षा है के वोह उक्त बैठक में अवश्य उपस्थित रहेंगे ,बैठक के बाद द्विवेदी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ ,,ज़िम्मेदार वरिष्ठ नेताओ ,पदाधिकारियों से भी मिलेंगे ,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...