आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 अगस्त 2013

एक धमाके से कब्रगाह में तब्दील हुआ मकान, पड़ोसियों ने भी सुनी मौत की आहट



जोधपुर। भगत की कोठी स्थित बाबा रामदेव मंदिर के सामने शनिवार सुबह धमाके के साथ दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में सोनू (25) व लोचन शाह (61) की मौत हो गई। छह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार धमाका पेट्रोमैक्स से रिसकर निकली गैस के कारण हुआ।
मकान में चार किरायेदार रहते हैं। ऊपरी मंजिल की किरायेदार रेलकर्मी पवन कुमार की पत्नी ममता ने सुबह चाय बनाने के लिए तीली सुलगाई। पेट्रोमैक्स का स्विच खोला भी नहीं था कि आग भभक उठी।
आस-पास के घरों को नुकसान
धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे, टीवी, पंखे व अन्य सामान पास के मकान की दीवार से जा टकराए। 100 मीटर दूर एक मकान का छज्जा व खिड़कियों के कांच टूट गए। निकट के एक मकान की पानी की टंकी फूट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...