कोटा मंडल को मिले नए DRM,
श्री पवन प्रिया राजू की नियुक्ति के आदेश जारी
रेलवे बोर्ड ने 27 नवंबर 2026 को जारी किया आदेश, श्री अनिल कालरा के स्थान पर संभालेंगे कोटा मंडल की कमान
कोटा । पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में नए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) की नियुक्ति के आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार श्री पवन प्रिया राजू (Pawan Priya Raju), IRSEE को पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल का नया मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त किया गया है । वे वर्तमान DRM श्री अनिल कालरा के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे, उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि बाद में सूचित की जाएगी ।
श्री पवन प्रिया राजू वर्तमान में रेलवे मंत्रालय के अधीन CRIS (Centre for Railway Information Systems), नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर महाप्रबंधक (GM) के पद पर कार्यरत हैं ।
श्री पवन प्रिया राजू का रेलवे में लंबा तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 2007 से भारतीय रेलवे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं ।
जून 2007 – जनवरी 2012: Deputy Chief Workshop Manager
- जनवरी 2012 – अप्रैल 2012: Senior Divisional Electrical Engineer
- अप्रैल 2012 – मार्च 2016: Deputy Chief Electrical Engineer/Design
- मार्च 2016 – जून 2016: Deputy General Manager
- जून 2016 – जून 2019: Secretary to General Manager
- जुलाई 2019 – मार्च 2022: Chief Electrical Engineer/Inspection
- अप्रैल 2022 – अक्टूबर 2023: Chief Design Engineer
- अक्टूबर 2023 से वर्तमान तक: General Manager, CRIS, नई दिल्ली
श्री राजू ने Indian Institute of Technology (IIT), दिल्ली से वर्ष 1995 से 1997 के दौरान Power Systems में M.Tech की उपाधि प्राप्त की है। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 1991 से 1995 के बीच G.B. Pant University of Agriculture and Technology, पंतनगर से Electrical Engineering में B.Tech किया है ।
रेलवे बोर्ड के इस आदेश के बाद कोटा मंडल में नए DRM के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्सुकता है । उनके तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव का लाभ कोटा मंडल के रेलवे संचालन, यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना के विकास तथा कर्मचारी कल्याण से जुड़े कार्यों में मिलने की अपेक्षा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)