आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 नवंबर 2026

मृत्यु को महोत्सव बना गये, नेत्र-देहदानी सागरमल बिजावत

  मृत्यु को महोत्सव बना गये, नेत्र-देहदानी सागरमल बिजावत
2. शाइन इंडिया के शहर संयोजक को पितृ शोक: नेत्रदान देहदान संपन्न
3. रामगंज मंडी क्षेत्र का पहला देहदान, झालावाड़ मेडिकल पहुंचा



बुधवार शाम को,रामगंजमंडी बाजार नंबर 6 निवासी सागरमल जैन का कोटा के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन के बाद,बेटे संजय बिजावत ने शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न करवाया ।

सहज, सरल और विनम्र स्वभाव के सागरमल, जैन धर्म के सच्चे साधक रहे हैं, घर के सामने ही जैन मंदिर होने के कारण, उनका ज्यादातर समय मंदिर में साधना पूजा में ही बीतता था, उनकी इस आस्था से पूरा शहर वाकिफ था ।

संजय,12 वर्षों से शाइन इंडिया के साथ मिलकर रामगंजमंडी क्षेत्र में 80 से अधिक दिवंगतों के नेत्रदान संपन्न करवा चुके हैं । पूरा परिवार ही सेवा कार्यों में, काफी अग्रणी रहा है । पिता के संस्कारों से प्रेरणा लेकर संजय ने, अपने सभी क़रीबी रिश्तेदारों से पिता के देहदान के लिए सहमति लेने के बाद, देर रात को कोटा में डॉ कुलवंत गौड़ को, आगे की सारी प्रक्रिया करने को कहा ।

डॉ गौड़, गुरुवार सुबह जल्दी ही रामगंज मंडी पहुंचे, और झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में देहदान की प्रक्रिया को क्रमबद्ध किया । इससे पूर्व 1000 से अधिक शहर वासियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, व्यापार मंडल एवं प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारीयों, ने दिवंगत सागरमल को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की । संस्था शाइन इंडिया की ओर से, श्रद्धांजलि सभा में प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए ।

णमोकार मंत्र और सागरमल जैन अमर रहे के उद्घोष के साथ में सागरमल जैन की पार्थिव देह, मेडिकल कॉलेज झालावाड़ को भावी चिकित्सकों के अध्ययन के लिए सौंपी गई । संजय ने "अप्प दीपों भव" की भावना से प्रेरित होते हुए,कहा की सेवा कार्यों की शुरुआत सर्वप्रथम घर से होनी चाहिए, हम काफी समय से देहदान के लिए आमजन को जागरुक करते हैं,पर जब तक हम स्वयं उदाहरण बनकर समाज के सामने नहीं आएंगे,लोग जागरुक नहीं होंगे, इसी भावना के साथ मैंने पिता का नेत्रदान और देहदान संपन्न करवाया है ।

सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर एवं देहदान अभियान झालावाड़ के नोडल प्रभारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, देहदान का निर्णय लेना इतना आसान कार्य नहीं है परंतु विजावत परिवार ने पिता के संस्कारों का मान रखते हुए जो पुण्य कार्य संपन्न कराया है,उसकी जितनी प्रशंसा की जाये,वह कम है ।

श्रद्धांजलि सभा में जैन संघ उपाध्यक्ष तेजमल सराफ, पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई, झालरापाटन पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, भवानीमंडी काग्रेस नगर उपाध्यक्ष कालूलाल सालेचा, सुरेश लूथरा, आदर्श विद्या समिति के रूपचंद जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष हुकुमचंद बाफना, अखिलेश मेडतवाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल, जैन समाज संरक्षक ज्ञान चंद डांगी, अशोक गुणेचा, संजय पतिरा, दिगंबर जैन समाज से धर्मेंद्र लुहाड़िया, गोविंद धाम से पंडित गोविंद शर्मा, भवानी मंडी से पुखराज झिंगावत,जैन महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सर्राफ मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...