साफ दिखने लगा तो खिल उठे बुझे चेहरे- जाखमूंड का नेत्र शिविर बना मिसाल
2. आई बैंक सोसाइटी और बीबीजे चैप्टर का नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न,170 हुए लाभांवित
170 ग्रामीणों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, जरूरतमंदों को मिले चश्मे, 20 से अधिक लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प
बूंदी। किसी की धुंधली दुनिया में स्पष्टता लौटाना और किसी के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगाना ही सच्ची समाजसेवा है। इसी भावना को साकार करते हुए ग्राम जाखमूंड में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया। चश्मा लगाते ही बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान और उनकी आंखों में छलकती खुशी इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। कई ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा – "सालों से सब कुछ धुंधला दिखाई देता था, आज चश्मा लगाते ही लगा जैसे एक नई दुनिया देख ली।"
आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान, जयपुर एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शाइन इंडिया फाउंडेशन तथा EBSR बीबीजे चैप्टर द्वारा 23 नवंबर को पंचायत भवन, जाखमूंड में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाखमूंड सहित आसपास के गांवों से पहुंचे कुल 170 मरीजों का पंजीकरण कर निःशुल्क नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
शिविर में सरोया आई हॉस्पिटल के प्रसिद्ध कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अरनव सरोया ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। उनके साथ वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट जी.डी. गुप्ता, डॉ. सलोनी गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम ने मरीजों की जांच, परामर्श और चश्मे के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोतियाबिंद और नाखूना के मरीजों को मिलेगी उपचार की सुविधा
शिविर में जांच के दौरान अधिकांश मरीजों में मोतियाबिंद एवं नाखूना की समस्या सामने आई। ऐसे मरीजों को आगे की सर्जरी के लिए पंजीकृत किया गया है। इनका उपचार जल्द ही डॉ. अरनव सरोया द्वारा रियायती दरों पर किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर नेत्र चिकित्सा के लिए दूर जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
नेत्रदान के प्रति भी जागी जागरूकता, 20 से अधिक संकल्प पत्र भरे
स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ शिविर में मानवता की एक और महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। EBSR बीबीजे चैप्टर के कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलवंत गौड़ ने ग्रामीणों को नेत्रदान की प्रक्रिया, महत्व एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटा सकता है। उनकी प्रेरणादायक चर्चा से प्रभावित होकर 20 से अधिक ग्रामीणों ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि 'नेत्रदान को परिवार की परंपरा बनाएं', ताकि आने वाली पीढ़ियां भी मृत्यु के बाद मानवता के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से जुड़ सकें।
शिविर के सफल आयोजन में उपसरपंच शिव शक्ति सिंह हाड़ा, लक्षिता शर्मा, कुलदीप ठाकुर, चिंटू राठौर, उमेश राठौर, यशपाल, दीपक एवं सुरेंद्र सहित गांव के युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
जाखमूंड का यह शिविर केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि इस बात का उदाहरण बना कि जब विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं, सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय युवा एक साथ आते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य और मानवता की नई मिसाल कायम की जा सकती है।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
24 नवंबर 2026
साफ दिखने लगा तो खिल उठे बुझे चेहरे- जाखमूंड का नेत्र शिविर बना मिसाल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)