कोटा मंडल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं युवाओं के साथ 'रेल जन संवाद' आयोजित*
*विशेष अभियान 6.0 के तहत यात्री जागरूकता, स्वच्छता एवं रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल क्रिएटर्स ने साझा किए सुझाव*
के डी अब्बासी
कोटा। पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं जेन-जी (Gen-Z) युवाओं के साथ 'रेल जन संवाद' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने प्रतिभागियों को भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली, कोटा मंडल की संरचना, रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं एवं रेलवे नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों तक सही जानकारी पहुँचाने और जनजागरूकता बढ़ाने में डिजिटल क्रिएटर्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
*संवाद में युवाओं ने रखे सुझाव, अधिकारियों से सीधे पूछे सवाल*
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुलकर अपने विचार रखे। रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता, स्टेशनों एवं ट्रेनों में स्वच्छता, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा रेलवे के अच्छे कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के लिए रील्स, शॉर्ट वीडियो और डिजिटल अभियानों जैसे कई रचनात्मक सुझाव सामने आए।
श्री जैन ने प्रतिभागियों के सवालों का मौके पर जवाब दिया तथा उनके सुझावों को गंभीरता से लेते हुए व्यावहारिक क्रियान्वयन की संभावनाओं पर कार्य करने की बात कही।
*रेलवे और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच सहयोग पर सहमति*
संवाद के दौरान रेलवे प्रशासन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मिलकर यात्री जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और रेलवे की सकारात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) श्री प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे। यह आयोजन रेलवे प्रशासन और युवा डिजिटल समुदाय के बीच सीधे संवाद एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल रहा।
See less

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)