करवा चौथ-धनतेरस पर चुनाव ड्यूटी से कर्मचारी परेशान, तिथियां बदलने की मांग
के डी अब्बासी
कोटा। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ लोकतांत्रिक ने मुख्यमंत्री और राज्य निर्वाचन आयोग के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटा विनोद कुमार मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपकर पंचायत चुनाव की तिथियों में बदलाव की मांग की।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया ने कहा कि 29 अक्टूबर को करवा चौथ और 7 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर चुनाव ड्यूटी होने से कर्मचारी-अधिकारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने में परेशानी होगी। उन्होंने मांग की कि कर्मचारी हित और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव तिथियों में आवश्यक परिवर्तन किया जाए। सामरिया ने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ सकती है। ज्ञापन के दौरान जोधराज मीणा, धीरज महावर, हनुमान मालव, कपिस मीणा, शेर सिंह मीणा, खुशी राम टांक, कुलदीप मीणा व महेश कुमार सेन सहित कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)