आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 अक्टूबर 2026

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का ज्ञापन

 

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों का ज्ञापन
मुख्य सचिव के सामने गरजी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की आवाज
अवकाश भुगतान से लेकर कैडर रिव्यू और दीपावली बोनस तक की मांगें, वी. श्रीनिवासन ने दिया जल्द समाधान का भरोसा
के. डी. अब्बासी | कोटा।
राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन के कोटा दौरे के दौरान गुरुवार को राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ कोटा ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
संघ जिलाध्यक्ष कृष्णावतार लक्षकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में वर्ष 2026-27 के समर्पित अवकाश का भुगतान शीघ्र कराने, कैडर रिव्यू के पदों को आईएफएमएस पर दर्ज करने तथा दीपावली बोनस बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
कर्मचारियों ने दीपावली बोनस का भुगतान 15 दिन पूर्व कराने, बोनस राशि को जीपीएफ में जमा नहीं कराने, निर्वाचन विभाग एवं कोष विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का कैडर रिव्यू शीघ्र करने तथा राजस्व विभाग की वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की मांग भी रखी।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...