आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 अक्टूबर 2026

शाइन इंडिया के सहयोग से बूँदी,बारां में संपन्न हुए नेत्रदान

 शाइन इंडिया के सहयोग से बूँदी,बारां में संपन्न हुए नेत्रदान ।
2. कोटा की टीम ने,बूंदी और बारां में लिए नेत्रदान

गुरुवार सुबह संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के कापरेन निवासी ज्योति मित्र ललित कुमार टेलर (नेशनल प्रोजेक्ट सेक्रेटरी-भारत विकास परिषद) ने सूचना दी कि, परिषद के पूर्व शाखा सचिव अविनाश दीक्षित की माँ आशा दीक्षित , पत्नी श्री रामजी लाल शर्मा का आकस्मिक निधन हुआ है और परिजनों से संपर्क करने के बाद,सभी ने नेत्रदान के लिए सहमति दे दी है ।

सूचना मिलते ही डॉ कुलवंत गौड़, स्वयं नेत्र संकलन वाहिनी ज्योति रथ लेकर, कापरेन के लिए रवाना हुए और परिवार की सभी सदस्यों के बीच में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की, डॉ गौड़ ने बताया कि,यह कापरेन क्षेत्र का 6 नेत्रदान है।

बारां में परम्परा बना नेत्रदान

कापरेन के नेत्रदान के ठीक बाद, बाराँ के ज्योति मित्र हितेश बत्रा डॉ कुलवंत गौड़ को सूचना दी की, 10 महापूर्व अनंत विहार,कोटा रोड, बारां निवासी मोहिनी देवी के नेत्रदान के बाद आज उनके पति दानमल गालव का भी देहांत हुआ है । बेटे किशन और अरविंद गालव,अपनी नेत्रदान माता जी के समान ही अपने पिता का नेत्रदान करवाना चाहते हैं ।

सूचना आते ही, डॉ गौड़ पुनः नेत्रदान के लिए कोटा से ज्योति रथ लेकर रवाना हुए। तय समय पर परिजनों के बीच डॉ गौड़ ने दिवंगत दानमल जी के नेत्र संकलित किये । नेत्रदान के इस पुनीत कार्य मे,बारां शहर संयोजक हितेश खंडेलवाल का भी सहयोग रहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...