नेत्रदान संकल्पित परिवार में,शोक हुआ तो परिजनों ने कराया नेत्रदान
शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्रदान जागरुकता अभियान से अब संपूर्ण हाडोती संभाग में नेत्रदान के प्रति जागरूकता काफी बड़ी चुकी है। समाचार पत्रों में लगातार नेत्रदान संबंधित जानकारी के आने से,अब नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर हो चुकी हैं ।
कल शाम, विकास नगर,बूंदी निवासी रामस्वरूप मालव की धर्मपत्नी जगन्नाथी बाई का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया । बेटे प्रेमचंद,चिरंजीलाल,निर्मल,अशोक सहित बेटी प्रकाश बाई,कमलेश,शांति बाई सभी शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ नेत्रदान के लिए संकल्प परिवार हैं।
पुत्र निर्मल जो की काफी समय से सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं,और उनकी पत्नी नूपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में, न सिर्फ समाज में,बल्कि बूंदी क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी समय से कार्य कर रहे हैं। ने,
निर्मल ने माँ के नेत्रदान के लिए सभी से सहमति लेने के बाद, तुरंत शाइन इंडिया के ज्योति मित्र इदरीस बोहरा को देर रात संपर्क किया, इसके बाद कोटा से शाइन इंडिया फाउंडेशन एवं ईबीएसआर - बीबीजे चैप्टर के कोआर्डिनेटर डॉ कुलवंत गौड़ कोटा से रवाना हुए, और परिवार के सभी सदस्यों के बीच नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया ।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
10 सितंबर 2026
नेत्रदान संकल्पित परिवार में,शोक हुआ तो परिजनों ने कराया नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)