आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 सितंबर 2026

वार्ड 11 में सड़क को तरसे लोग, विकास के दावों की खुली पोल!

 

वार्ड 11 में सड़क को तरसे लोग,
विकास के दावों की खुली पोल!
शारदा विहार सेकंड में सड़क के बजाय कीचड़ का रास्ता—बच्चे-बुजुर्ग परेशान, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
के.डी. अब्बासी
कोटा। शहर में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कोटा शहर के पटरी पार रंगपुर रोड भदाना के नजदीक शारदा विहार सेकंड वार्ड नंबर 11 में विकास की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां सड़क के अभाव में आम रास्ता कीचड़ से सना पड़ा है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय नागरिकों के लिए घर से निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।
कीचड़ भरे रास्ते ने बढ़ाई मुसीबत
स्थानीय लोगों के मुताबिक रास्ते की खराब स्थिति के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है और बारिश के दौरान हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
वीडियो भेजकर नागरिकों ने दिखाया दर्द
अपनी समस्या को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय नागरिकों ने गली का वीडियो बनाकर साझा किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति सामने रखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सवाल—आखिर कब बनेगी सड़क?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब शहर के दूसरे क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं तो शारदा विहार सेकंड का यह रास्ता मूलभूत सुविधा से क्यों वंचित है? नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सड़क कोई लग्जरी सुविधा नहीं, बल्कि आम नागरिक की बुनियादी जरूरत है। ऐसे में जिम्मेदार विभाग को सिर्फ आश्वासन देने के बजाय मौके पर पहुंचकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
See less

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...