कुन्हाड़ी निवासी वीरेंद्र पतीरा का नेत्रदान संपन्न, दो दृष्टिहीनों के जीवन में फैलेगी रोशनी
अंतिम विदाई में मानवता का अद्भुत उदाहरण, परिजनों ने निभाई नेत्रदान की इच्छा
कोटा।
कुन्हाड़ी स्थित लक्ष्मण विहार द्वितीय निवासी स्वर्गीय श्री वीरेंद्र
पतीरा के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके परिजनों ने समाज के लिए प्रेरणादायक
निर्णय लेते हुए नेत्रदान करवाने की सहमति प्रदान की। परिजनों की इच्छा एवं
सहयोग से शाइन इंडिया फाउंडेशन तथा ईबीएसआर कोटा चैप्टर के माध्यम से
सफलतापूर्वक नेत्रदान संपन्न कराया गया।
दिवंगत वीरेंद्र पतीरा की
धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा पतीरा ने भावुक शब्दों में कहा कि "मेरे पति भले
ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आंखों से किसी दृष्टिहीन व्यक्ति की
दुनिया रोशन होगी। इससे बड़ी श्रद्धांजलि उनके लिए और क्या हो सकती है।"
उल्लेखनीय
है कि वर्ष 2020 में स्वर्गीय वीरेंद्र पतीरा एवं उनकी धर्मपत्नी वर्षा
पतीरा ने शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से देहदान का संकल्प-पत्र भी भरा
था। समाज सेवा और मानव कल्याण के प्रति उनकी यह सोच आज भी लोगों के लिए
प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि
इस नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलने की संभावना है।
साथ ही यह अगस्त माह में शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से संपन्न हुआ
तीसरा नेत्रदान है।
शाइन इंडिया फाउंडेशन ने शोक संतप्त परिवार के
प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार प्रकट किया
तथा आमजन से मृत्यु उपरांत नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लेने का आह्वान
किया।
"नेत्रदान महादान – किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी का संचार।"
"मृत्यु के बाद भी जिएं, नेत्रदान कर जीवन दीजिए।"
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
05 अगस्त 2026
कुन्हाड़ी निवासी वीरेंद्र पतीरा का नेत्रदान संपन्न, दो दृष्टिहीनों के जीवन में फैलेगी रोशनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)