आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

21 जुलाई 2026

कोटा ज़िला न्यायालय परिसर

 कोटा ज़िला न्यायालय परिसर के छोटा पढ़ने की स्वीकृति के बाद पिछले 15 वर्षों से विधायक, विधायक जी के सांसद बनने फिर लोकसभा अध्यक्ष बनने के, कोटा में हर बार कार्यभार ग्रहण समारोह में , किसान भवन , मयूर पेट्रोल पम्प के पास केंद्र स्वीकृति आधारित न्यायालय भवन बनाने का वायदा होता रहा है, यही वायदा इस बार फिर हुआ, उम्मीद जगी एक दो साल वकील ,पक्षकारों को कोटा में आधुनिक सुविधायुक्त न्यायालय भवन मिल जाएगा, लेकिन अभी तो एक ईंट रखना तो दूर कोई स्वीकृति, बजट, हिस्सा राशि ही नहीं मिली है, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल दूर अंदेशी थे, जो उन्होने कोटा न्यायालय परिसर में दो मंजिला हेरिटेज होल सहित कई निर्माण करवाये, अब कोटा न्यायालय को नए भवन का वर्षों से इन्तिज़ार है, मिनी सचिवालय की प्रस्तावित एयरपोर्ट जगह को तो ,,,, ???खूद ही समझ जाओ यार,,,क्या बताएं, लेकिन अब किसान भवन मयूर पेट्रोल पम्प कोटा में न्यायालय भवन कब बनेगा तीन हज़ार वकील, 60 न्यायिक अधिकारी, 300 न्यायिक कर्मी, 300 ऐडवोकेट क्लर्क, टाइपिस्ट, स्टाम्प वेंडर, ज़ेरॉक्स वालों सहित हज़ारों हज़ार पक्षकारों को इस भवन का इन्तिज़ार है, लेकिन , वर्तमान कलेक्ट्रेट कोटा के सामने स्थित न्यायालय में, करोड़ों रुपये की तीन लिफ्ट, गेट नम्बर एक के यहां जनसुविधा यूरिनल तोड़कर नव निर्माण, पार्क भवन चौकी ओर अन्य निर्माण , लाखों , करोड़ों के यही साबित करते है, सांसद , लोकसभा अध्यक्ष का डबल इंजन की सरकार में किसान भवन कोटा के पास , घोषणात्मक वायदे के तहत अभी निर्माण की दूर दूर तक कोई उम्मीद नहीं हैं, खेर जागरूक पक्षकारान वगेरा की प्रतिक्रिया, या ऐसे गम्भीर मुद्दे पर नज़र अंदाज़ी देखते हैं एक ब्रेक के बाद, अख़्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...