आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

04 जुलाई 2026

कोटा से शुरू होगी अनूठी पहल, स्टूडेंट्स पढ़ेंगे नेत्रदान-अंगदान व रक्तदान का पाठ

 कोटा से शुरू होगी अनूठी पहल, स्टूडेंट्स पढ़ेंगे नेत्रदान-अंगदान व रक्तदान का पाठ

राजस्थान में पहला संभाग बनेगा कोटा, कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

कोटा संभाग: सरकारी व निजी विद्यालयों में नौ बैग डे पर चलेगा जागरूकता अभियान।

कोटा। कोटा संभाग के राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में शनिवार को आयोजित होने वाले नौ बैग डे के तहत अब विद्यार्थियों को अंगदान, नेत्रदान, देहदान और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। राजस्थान में कोटा पहला संभाग बनेगा, जहां इस तरह की अनूठी जागरूकता पहल शुरू की गई है। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा), कोटा संभाग ने कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और समस्त शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालयों में शनिवार को आयोजित होने वाले नौ बैग डे के तहत अब विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अंगदान और नेत्रदान विषयक वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अंगदान, नेत्रदान एवं रक्तदान के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

1100 से अधिक स्कूलों में चलेगा अभियान

यह अभियान कोटा जिले के 1100 से अधिक विद्यालयों सहित पूरे कोटा संभाग के सरकारी एवं निजी उच्च प्राथमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इस पहल को सफल बनाने के लिए विस्तृत वीडियो विषयक व प्रचार-प्रसार संबंधी सामग्री भी तैयार की गई है।

निदेशक कार्यालय से शुक्रवार को संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता, उप निदेशक प्रमोद उपमन्यु, सहायक निदेशक महेंद्र चौधरी ने फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. मुनींद्र गुप्ता और सचिव सविता गुप्ता को अभियान संबंधी पत्र सौंपकर इसकी औपचारिक शुरुआत की।

प्रत्येक व्याख्यान समेत अन्य गतिविधियां होंगी

फाउंडेशन की ओर से कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 30 से 45 मिनट की नि:शुल्क जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों के लिए ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति, संवाद, प्रेरक व्याख्यान, प्रश्नोत्तर, पोस्टर प्रतियोगिताएं तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को मानवीय मूल्यों, अंगदान और नेत्रदान के महत्व से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ इस संदेश का प्रभावी प्रसार भी कर सकें।

नेत्रदान व रक्तदान के महत्व से अवगत कराने के साथ ही समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...