आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 जुलाई 2026

कोटा ज़िला कोंग्रेस न्यास में जगदीश ठाडा अध्यक्ष, डॉक्टर ज़फर सचिव नियुक्त

 

कोटा ज़िला कोंग्रेस न्यास में जगदीश ठाडा अध्यक्ष, डॉक्टर ज़फर सचिव नियुक्त
कोटा 15 जुलाई, लोकसभा अध्यक्ष ,, कोटा सांसद के ग्रह ज़िले में चाहे एयरपोर्ट निर्माण की गति मद मस्ती में खोई हुई हो ,,लेकिन रेलवे द्वारा आम रास्ते के लिए दी गई जनउपयोगी ज़मीन पर के डी ऐ ने भाजपा कार्यालय को दी गई निरस्त ज़मीन फिर से आवंटित कर , निर्माण कार्य शुरू करवा ही दिया है ,, कांग्रेस से जुड़े लोग या कोई भी एक्टिविस्ट इस मामले में जनहित याचिका तो शायद लगाएंगे नहीं ,, खेर भाजपा और रेलवे और सरकार जाने , भाजपा की नैतिकता जाने ,,,,इससे हमे क्या , इधर पांच दशक के लगभग गुमानपुरा प्राइम कॉमर्शियल लोकेशन पर जिला कांग्रेस कार्यालय के ज़मींन पर कौड़ियों के दाम पर किरायेदार बैठे है ,, स्ट्रिप ऑफ़ लेंड में भी कांग्रेस की पत्रावली खुद कांग्रेस के कार्यकाल में भी स्वीकृत नहीं हो सकी ,, जिला कांग्रेस भवन , सम्पत्ति का ट्रस्ट कुछ कर्मठ वफादारों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने , पूर्व मंत्री भरत सिंह जी ,गांधीवादी नरेश विजय वर्गीय जी के स्वर्गवास और दलबदल व्यवस्था के बाद , कांग्रेस ट्रस्ट खाली खाली सा हो गया था , लेकिन अब जिला कांग्रेस भवन का ट्रस्ट फिर हरा भरा हो गया है ,ज़िम्मेदार , वफादार लोगों को ट्रस्ट में फिर से नियुक्ति दी गई है ,,नए ट्रस्ट के ज़िम्मेदारों में पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल साहब ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य है , जबकि जगदीश जी ठाडा अध्यक्ष ,, राकेश सोरल उपाध्यक्ष , डॉक्टर ज़फर मोहम्मद , मंत्री ,, पीपल्दा विधायक चेतन मीणा ,,रविंद्र त्यागी ,,मोडूलाल वर्मा ,, हुकम बाफना सदस्य हैं, ,श्रीमती राखी गौतम ,भानुप्रताप सिंह पदेन सदस्य हैं ,,शिवकांत नंदवाना ,प्रमोद त्रिपाठी नवनियुक्त सदस्य हैं, ,,उत्तम चंद जी खंडेलवाल एडवोकेट क़ानूनी सलाहकार ,संतोष सुमन कार्यालय सचिव नियुक्त हुए हैं ,, नव नियुक्त अध्यक्ष जगदीश जी ठाड़ा वरिष्ठ वकील है , सेवादल के समर्पित रहे हैं ,, 1984 में कांग्रेस से कोटा से विधायक के कांग्रेस प्रत्याक्षी है ,, मंत्री डॉक्टर ज़फर शिक्षाविद है ,चेतन जी पटेल विधायक है ,, जबकि शिवकांत नन्दवाना कोंग्रेस के युवा समर्पित आइकॉन हैं, ऐसे में अब ट्रस्ट की विकास की गतिविधियों को पंख लगेंगे , किरायेदारों का किराया स्टेंडर्ड रेट पर हो सकेगा , कांग्रेस भवन का कायाकल्प होकर कार्यकर्ताओं ,, आगंतुकों के लिए बेहतर भवन का प्लान बन ,सकेगा ,, कांग्रेस कार्यालय के सामने की ज़मीन स्ट्रिप ऑफ़ लेंड में एलॉट करवाकर बहुपयोगी भवन बनाया जा सकेगा , ट्रस्ट के ज़रिए कल्याण कारी सेवा कार्य होंगे , ट्रस्ट के बैंक एकाउंट सक्रिय होंगे, जमा राशि को, भारी टैक्स कटौती से विधि नियमों के तहत छूट प्राप्त करने के कामयाब प्रयास हो सकेंगे, भविष्य का नव नुरमान भवन का प्लान तय्यार होकर कामयाब होगा, तब तक जन सुविधाओं की साफ सफाई कर उन्हें उपयोगी बनाया जा सकेगा, सभी नव नियुक्त ट्रस्टियों , पदाधिकारियों को बधाई मुबारकबाद ,,, अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...