नेत्रदान से मिलेगी नेत्रहीनों को नई रोशनी, भ्रांतियां दूर कर जन-जन को जोड़ने का लिया संकल्प
2. खानपुर में नेत्रदान, अंगदान जागरूकता कार्यशाला आयोजित
खानपुर,
20 जुलाई। नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर अधिक
से अधिक लोगों को इस पुनीत अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को नगर
के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ए ब्लॉक में शाइन इंडिया
फाउंडेशन, कोटा के तत्वावधान में नेत्रदान, अंगदान विषय पर जनजागरूकता
कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में कक्षा 9 से 12वीं तक के
छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध
नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं
शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़ ने लगभग एक घंटे
तक विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेत्रदान,
अंगदान, देहदान एवं रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने
कहा कि मृत्यु के बाद भी मनुष्य अपने अंगों के माध्यम से कई लोगों को नया
जीवन और नेत्रदान के माध्यम से किसी नेत्रहीन व्यक्ति को नई रोशनी दे सकता
है।
डॉ. गौड़ ने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियां
प्रचलित हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि नेत्रदान से मृतक के चेहरे या शरीर
में किसी प्रकार की विकृति नहीं आती और न ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से
आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज में भी
नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाएं।
हाड़ौती क्षेत्र में पिछले 15
वर्षों से लगातार नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनसहयोग से अब
तक 1600 से अधिक नेत्रदान कराए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से कई नेत्रहीन
लोगों के जीवन में रोशनी लौटाने में मदद मिली है।
कार्यक्रम की
अध्यक्षता विद्यालय के पीईईओ बालचंद नागर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में
गौशाला समिति के अध्यक्ष महावीर गौतम, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष
नंदकिशोर कुमावत एवं परिषद के प्रांतीय सदस्य आशीष खंडेलवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नेत्रदान प्रभारी महावीर जैन ने किया। इस अवसर पर
महावीर गौतम, आशीष खंडेलवाल, नंदकिशोर कुमावत एवं नेत्रदानी परिवार से
सुधीर पार्थ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान
खानपुर क्षेत्र में नेत्रदान करने वाली प्रथम महिला स्वर्गीय चंद्रकला
पार्थ के सुपुत्र सुधीर पार्थ का सम्मान किया गया। इसके साथ ही पूर्व में
नेत्रदान का संकल्प पत्र भर चुके तीन दर्जन से अधिक लोगों को भी सम्मानित
किया गया। नेत्रदान एवं रक्तदान से संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने
वाले छात्र-छात्राओं को शाइन मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।
नगरवासियों
की ओर से शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़ का
साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर
पूर्व सरपंच जेहरा बोहरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम पुष्पक, भारत विकास
परिषद के सचिव डॉ. देवीशंकर नागर, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद
अग्रवाल, ग्राम एवं पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष बिरधीलाल मेहरा,
गायत्री परिवार की मंजू गर्ग, मंजू विजय, रामेश्वर दयाल गुप्ता ‘रम्मू’,
समाजसेवी गिरिराज प्रसाद सोनी, एएनएम संघ की जिला संयोजक मीना पारेता,
पूर्व पार्षद मीना शर्मा, नितेश त्रिगुणायत, कमलेश मीणा कानूनगो, राजकुमार
शर्मा, गोपाल वर्मा, दिलीप मालव, प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम अग्रवाल, ऋषभ जैन
‘कालू’ सहित विद्यालय स्टाफ, नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर निवासी राजेश गौतम ‘बंटी’ एवं
उनकी धर्मपत्नी शकुंतला गौतम, मंजू विजय, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष
नंदकिशोर कुमावत एवं एएनएम संघ की जिला अध्यक्ष राजूबाला वर्मा ने नेत्रदान
संकल्प पत्र भरकर मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया।
कार्यशाला
के अंत में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ,
नागरिकों एवं मातृशक्ति ने नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने तथा अधिक
से अधिक लोगों को इस पुनीत अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
20 जुलाई 2026
नेत्रदान से मिलेगी नेत्रहीनों को नई रोशनी, भ्रांतियां दूर कर जन-जन को जोड़ने का लिया संकल्प
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)