कोटा में बस यात्रा के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में कोटा ग्रामीण पुलिस के कनवास थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। एसआई के खिलाफ नयापुरा थाने में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी पूनम चौहान ने बताया कि एसआई सुरेश चंद (57) अपने गांव से बस में कोटा आ रहे थे। उनके पास दो सीटें खाली थीं। बूंदी में एक युवती (18) और उसकी नानी भी उसी बस में सवार हुईं और उनके पास आकर बैठ गईं। तीनों कोटा आ रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान सुरेश चंद ने युवती से बातचीत शुरू की और बाद में उसकी जांघ पर हाथ रख दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपना हाथ धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ाने की कोशिश की। इस पर युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी भी हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)