आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

14 जुलाई 2026

हजारों प्रविष्टियों में चमकी कोटा की कलम, रेलवे बोर्ड का राष्ट्रीय 'प्रेरणा पुरस्कार' जीतकर रविन्द्र लखारा ने बढ़ाया मंडल का मान

 

हजारों प्रविष्टियों में चमकी कोटा की कलम, रेलवे बोर्ड का राष्ट्रीय 'प्रेरणा पुरस्कार' जीतकर रविन्द्र लखारा ने बढ़ाया मंडल का मान
'रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2025' में देशभर के आठ विजेताओं में शामिल, हिंदी लेखन को मिला राष्ट्रीय सम्मान
के डी अब्बासी
कोटा, 14 जुलाई। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक रविन्द्र लखारा ने राष्ट्रीय स्तर पर कोटा मंडल का गौरव बढ़ाया है। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2025" के तहत उन्हें 'प्रेरणा पुरस्कार' के लिए चयनित किया गया है। उनके द्वारा लिखित हिंदी रेल यात्रा वृत्तांत "भोपाल से जोधपुर की मेरी यात्रा: एक यादगार दीपावली" को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने इस उपलब्धि पर रविन्द्र लखारा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके रचनात्मक कौशल के साथ-साथ कोटा मंडल एवं पश्चिम मध्य रेलवे के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से रेल कर्मचारियों में हिंदी लेखन और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि और बढ़ेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से साहित्यकारों, रेल अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की हजारों प्रविष्टियां प्राप्त होती हैं। इनमें से केवल आठ प्रतिभागियों का चयन प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पांच प्रेरणा पुरस्कारों के लिए किया जाता है। रविन्द्र लखारा को इस उपलब्धि के लिए 4,000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित हिंदी रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता में पहली बार कोटा मंडल के किसी रेल कर्मचारी को सम्मानित किया गया है। रेलवे बोर्ड के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मिली सफलता से कोटा मंडल के राजभाषा विभाग को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। साथ ही, यह सम्मान मंडल में हिंदी के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक सृजन को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...