आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 जुलाई 2026

*खाद बीज की किल्लत व नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन 28 जुलाई को*

 

*खाद बीज की किल्लत व नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन 28 जुलाई को*
*नहरी पानी अभिलंब छोड़ें सरकार*
*आने वाले समय में जो जिस सम्मान के योग्य होगा उसे वह सम्मान मिलेगा : पुष्पेंद्र भारद्वाज*
*खाद के कट्टे के साथ अटैचमेंट लेना किसानों के साथ खुली लूट : गुंजल*
कोटा : हाडोती में किसानों को हो रही खाद, बीज की किल्लत व सिंचाई के लिए नहरी पानी छोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस 28 जुलाई को कोटा में विशाल प्रदर्शन करेगी यह निर्णय आज पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में हुई शहर व देहात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं बैठक में लिया गया। बैठक मे कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव व कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मैं यहां का प्रभारी हूं, यहां प्रहलाद गुंजल जी जैसे मजबूत नेता हैं जो किसान, जवान, गरीब सहित हर वर्ग की तकलीफ में उनकी आवाज बनकर हर मुद्दे पर सड़कों पर उतरते हैं और हर वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं उन्होंने कहा पूरे राजस्थान में हाडोती में कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत है। मे कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में जो व्यक्ति जिस सम्मान के योग्य होगा उसे वह सम्मान मिलेगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि किसानों को लगता है कि राम राजी नहीं हो तो राज राजी होना चाहिए लेकिन ऐसा लग रहा है राम तो रूठ ही रहा है लेकिन राज भी बेखबर है आज कोटा हाड़ोती के किसान का सपना तारतार होता चला जा रहा है। किसान जब फसल करता है तो अपने सपनों का ताना-बाना बुनता है की फसल होगी तो मैं आखा तीज पर अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करूंगा, बेटी के ब्याह का कर्ज चुकाऊंगा, बेटे की शादी है उसके लिए घर बनाऊंगा परंतु आज हाडोती का सारा किसान चिंतित है किसान सुबह से शाम तक खेत की मेड़ पर बैठा हुआ आसमान की तरफ झांकता है आंखें ऊपर आंसू धरती पर टपक रहा है, हे प्रभु अब तो कृपा कर दो किसान उदास चिंतित है अपने भविष्य के लिए। किसानों ने लाखों हेक्टर मे धान लगा दिया, लगातार किसान पानी छोड़ने की मांग कर रहा है, खेत में सिंचाई के लिए बिजली नहीं, पानी नहीं हाडोती का किसान रोता रहे की खाद मिलना चाहिए, पानी मिलना चाहिए, बिजली मिलनी चाहिए, जनता पिसती रहे, सरकार अत्याचार करती रहे, संविधान की धज्जियां उड़ाती रहे तो क्या कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विरोध का अपना फर्ज नहीं निभाना चाहिए। गुंजल ने आव्हान करते हुए कहा कि खाद बीज की किल्लत, सिंचाई के लिए नहरी पानी छोड़ने की मांग सहित तमाम बातों को लेकर कांग्रेस के 28 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता अन्नदाता के सम्मान के लिए पूरी ताकत से इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाए।
*मौजूदा छोड़ा जा रहा पानी ऊंट के मुंह में जीरा*
प्रहलाद गुंजल ने कहा कि धान की फसल की सिंचाई के लिए मौजूदा छोड़ा जा रहा पानी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, उन्होंने कहा कि हाडोती की धरती धान का कटोरा है, कोटा बाराँ की धरती अन्नपूर्णा है, इसको पर्याप्त पानी चाहिए गुंजल ने मांग की अभिलंब सरकार सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराए।
*खाद के कट्टे के साथ अटैचमेंट पर बोले गुंजल*
प्रहलाद गुंजल ने कहा कि 1300 रुपए का खाद का कट्टा किसानों को नहीं मिल रहा यदि वह खाद के कट्टे के साथ अटैचमेंट खरीद कर 2400 रुपए देता है तो जिस किसान को एक कट्टा नहीं मिल रहा अटैचमेंट के साथ वह जितने कट्टे चाहे ले सकता है, क्या यह किसानों के साथ खुली लूट नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद के काम में यह मोनोपोली क्यों चल रही है मैं प्रदर्शन में इसका खुलासा करूंगा, कौन है इसके पीछे, किस सेठ के तार किस तरह से खाद के कारखाने से जुड़े हुए हैं ।
बैठक को पूर्व विधायक पूनम गोयल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, हरिप्रसाद मीणा, अनूप ठाकुर, कुशल पाल सिंह, गायत्री मीणा, असरार अहमद, अशोक मीणा, देवेंद्र जी गोयन्दा, श्रीमती पूजा सिंह, दिलदार अली, हामिद गौड़, मनोज दुबे, हेमंत तिवारी, महेंद्र गुर्जर, शालिनी गौतम, टीकम सुमन व दीपक नामदेव ने भी संबोधित किया संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया। बैठक में शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
See less

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...