आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 जून 2026

कोटा अभिभाषक परिषद के सदस्य ,पूर्व महासचिव ,राष्ट्रिय किसान संघ के राष्ट्रिय महासचिव भाई जगदीश शर्मा ,वकालत के साथ साथ एक सिद्धांतवादी कृषक के रूप में भी जेनेरिक खेती खुद भी कर रहे हैं और वोह, इसके लिए अन्य कृषकों में भी जेनेरिक खेती के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं

 

कोटा अभिभाषक परिषद के सदस्य ,पूर्व महासचिव ,राष्ट्रिय किसान संघ के राष्ट्रिय महासचिव भाई जगदीश शर्मा ,वकालत के साथ साथ एक सिद्धांतवादी कृषक के रूप में भी जेनेरिक खेती खुद भी कर रहे हैं और वोह, इसके लिए अन्य कृषकों में भी जेनेरिक खेती के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं , एडवोकेट जगदीश शर्मा इनके इस समर्पित कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा सिंधिया द्वारा राज्य स्तरीय बेस्ट कृषक सम्मान भी प्राप्त कर चुके है , अन्य कई सम्मान उन्हें जिला और संभागीय स्तर पर भी मिलते रहे हैं , जगदीश शर्मा 1994 से मासिक पत्रिका बगावत के तेवर का भी नियमित प्रकाशन कर रहे हैं , जबकि हरियाणा गोड़ ब्राह्मण महासभा के जगदीश शर्मा जिला अध्यक्ष के नाते समाज के सहयोग से एक छात्रावास भवन भी निर्मित कर चुके है ,, जगदीश शर्मा एडवोकेट दीगोद सुल्तानपुर के कृषक भी हैं , क़रीब चालीस बीघा संयुक्त कृषि भूमि पर 1995 से जगदीश शर्मा जैविक खेती के कार्य में लगे है ,, वोह कोटा सहित , राजस्थान के किसानों की खाद ,बीज सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए किसान संगठनों से जुड़कर संघर्ष आंदोलन भी करते रहे हैं , उन्हें वकालत के साथ साथ कृषि का बहतरीन अनुभव है , जगदीश शर्मा कहते हैं , के खाद और अन्य व्यवस्थाओं से कृषि भूमि से फसल तो कई गुना अधिक पैदावार की जा सकती है,,,लेकिन ऐसी फसल देश के आम नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी हुई हैं, जबकि फ़र्टिलाइज़र खाद और दवाइयों से वातावरण में ज़हर घुल रहा है ,जिससे ग्रामीण क्षेत्र का शुद्ध वातावरण ज़हरीला होता जा रहा हैं , इसीलिए उन्होंने ने खुद कम उपज होने पर भी शुद्ध जैविक खेती का संकल्प लिया है , वकालत के साथ साथ जगदीश शर्मा शुद्ध रूप से कृषक भी हैं और जैविक खेती की आधुनिक तकनीक के ज़रिये वोह इस जैविक कृषि व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं ,, वर्तमान में सुल्तानपुर ग्राम भोरा के मुख्य मार्ग पर जगदीश शर्मा ने आंवले की जैविक फसल से, आंवले के अन्य उत्पाद तय्यार करवाए हैं,,,जिसमे आंवले का अचार ,,आंवले का मुरब्बा और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी प्रोडक्ट है जो क़रीब सात वर्षों से कृष्णा प्रोडक्ट के नाम से विधिक लाइसेंस वगेरा लेकर आम जनता के लिए न्यूनतम मूल्य पर शुद्ध प्रोडक्ट नियमित उपलब्ध है ,,जगदीश शर्मा संब्जियां ,, वगेरा के साथ साथ अन्य फसल ,,फ्रूट वगेरा की खेती कर रहे हैं ,,नियमित कोटा न्यायालय में उपस्थित होकर एडवोकेट जगदीश शर्मा पहले अपने पक्षकारों के मुक़दमे निपटाते है ,,फिर फाइलों और क़ानून के कार्यालय अध्ययन के बाद बाक़ी बचे वक़्त में जगदीश शर्मा जैविक कृषक बनकर यह सब कार्य करते नज़र आते हैं ,, जगदीश शर्मा एक पत्रकार भी हैं वोह मासिक समाचार पात्र बगावत के तेवर नियमित रूप से प्रकाशित करते हैं , जिसमे किसानों की समस्याएं ,, उनके समाधान के तरीके , कृषकों को आधुनिक तकनीक से कैसे बेहतर जैविक उपयोग के टिप्स दिए जाएँ उसके लिए लेख , संक्षात्कार प्रकाशित करते रहते हैं ,, कृषकों को विधि नियम के तहत सरकारी सुविधाएँ ,,योजनाओं का लाभ कैसे मिले इसके लिए भी वोह कृषक साक्षरता , विधिक साक्षरता का जागरूक लेखन कार्य करते हैं ,, बहु आयामी प्रतिभा के धनी ,,हर दिल अज़ीज़ जगदीश शर्मा अदालत परिसर में भी लोकप्रिय है ,वोह सभी वकील साथियों से मृदुल व्यवहार रखकर मुस्कुराहट के साथ मिलते हैं , अवसर आने पर उनके मददगार भी बन जाते है ,, यही वजह रही के जगदीश शर्मा वर्ष 1995 में कोटा अभिभाषक परिषद के महासचिव भी निर्वाचित हुए , इनके कार्यकाल में वकीलों के लिए कई कल्याणकारी कार्य हुए ,,,जगदीश शर्मा राष्ट्रिय किसान संघ के राष्ट्रिय महासचिव भी हैं ,, वोह नियमित रूप से जैविक कृषि तकनीक को लेकर राष्ट्रिय स्तर पर होने वाली बैठकों ,सेमिनारों में हिस्सा लेते हैं ,,,जगदीश शर्मा हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष हैं , उन्होंने सभी हरियाणा ब्राह्मण समाज को एक जुट किया , और टैगोर नगर कोटा में समाज को जनसहयोग के लिए उत्प्रेरित कर आर्थिक मदद लेकर छात्रावास का निर्माण करवाया है ,,जिसका संचालन शीघ्र ही समाज के उपयोग के लिए शुरू होने वाला है ,,,,आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंतित एक कृषक के रूप में जगदीश शर्मा जैविक कृषक की बहतरीन मिसाल है , जबकि पक्षकारों , शोषित , उत्पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए बेहतरीन वकालत क्षेत्र में एक बहतर वकील हैं , वक़ीलों के लिए आवश्यकतानुसार मददगार हैं ,, हरियाणवी ब्राह्मण समाज के लिए एक विकासवादी नेतृत्व पदाधिकारी है,, जबकि क्षेत्रीय कृषकों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के लिए एक बहतर लेखक ,, कृषकों के लिए क़लम के ज़रिये अपने अख़बार के माध्यम से संघर्ष का दूसरा नाम एडवोकेट जगदीश शर्मा है ,, ऐसी शख्सियत को सेल्यूट , सलाम ,, अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
See less

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...