आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 जून 2026

27वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर नेत्रदान संकल्प

 27वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर नेत्रदान संकल्प
2. शहर में लगातार बढ़ रहा है नेत्रदान संकल्प पत्र भरने का कारवां

शाइन इंडिया फाउंडेशन व ईबीएसआर- बीबीजे चैप्टर के नेत्रदान जागरुकता अभियान से प्रेरित होकर, धोबी की गली गुरु नानक कॉलोनी बूंदी निवासी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलदेवपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी कृष्णा कुमारी गौतम ने 27 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा ।

मुकेश काफी सारे सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं, शिक्षक संगठन में रहकर भी, शिक्षकों के अधिकार के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, काफी समय से शहर में चल रहे नेत्रदान अभियान से प्रेरणा लेकर उन्होंने संस्था शाइन इंडिया के ज्योति मित्र इदरीस बोहरा को घर बुलाकर, सारी जानकारी लेने के उपरांत सपत्निक नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा ।

शहर के अब तक 2770 लोग,नेत्रदान का संकल्प,और 42 लोग देहदान का संकल्प संस्था के साथ कर चुके हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...