ब्रेकिंग कोटा…! ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस 
कोटा शहर में पुलिस की ईमानदारी का एक शानदार उदाहरण सामने आया है, जिसने आमजन का भरोसा और मजबूत कर दिया है।
जवाहर नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कांस्टेबल सुनील (1374) को ओपरा रोड पर एक लावारिस पर्स मिला। पर्स खोलकर देखा तो उसमें ₹7,750 नकद के साथ सोने-चांदी के कीमती गहने भी रखे हुए थे।
कांस्टेबल सुनील ने बिना देर किए पर्स के मालिक की तलाश शुरू की और पूरी ईमानदारी के साथ पर्स को सुरक्षित थाने में जमा कराया। जांच के बाद पर्स मालिक श्रीमती शाकिरा पत्नी अब्दुल गफ्फार, निवासी घंटाघर थाना मकबरा को बुलाया गया और उनका पर्स सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ पर्स वापस पाकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कोटा पुलिस की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता की जमकर सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)