आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 अप्रैल 2026

कोटा में धूमधाम से हुआ अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन

 

कोटा में धूमधाम से हुआ अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन
देशभर से जुटे समाजबंधु, “सम्बन्ध सेतु” स्मारिका का विमोचन, लोकसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में भव्य आयोजन
संजय चौरसिया
कोटा, 12 अप्रैल।
अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को पोरवाल भवन, सुभाष नगर में उत्साह, गरिमा और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजबंधु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सामूहिक उद्बोधन आयोजित किया गया। प्रातः 10 बजे “सम्बन्ध सेतु” द्वितीय परिचय स्मारिका का विमोचन किया गया, जिसके माध्यम से समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
प्रातः 11 बजे से युवक-युवती परिचय सम्मेलन का मुख्य सत्र शुरू हुआ, जिसमें देशभर से आए युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय प्रस्तुत किया। यह सत्र कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा और वैवाहिक संबंधों के लिए सार्थक पहल बनी। मंच संचालन हेमंत चौरसिया ने किया।
इस दौरान कुल 251 युवक-युवतियों का मंच पर परिचय कराया गया, जबकि 15 प्रतिभागियों का परिचय वीडियो क्लिप के माध्यम से एलईडी वॉल पर प्रदर्शित किया गया। परिचय का यह दौर देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोपहर में कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने परिचय सम्मेलन को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यमों की तुलना में ऑफलाइन परिचय सम्मेलन अधिक प्रभावी और स्थायी होते हैं। उन्होंने चौरसिया समाज द्वारा कोटा में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की अपील की, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।
कार्यक्रम के दौरान दक्षिण कोटा से विधायक संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने चौरसिया समाज को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह समाज अब पारंपरिक पान व्यवसाय से आगे बढ़कर विभिन्न उच्च पदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, व्यापार सहित हर क्षेत्र में चौरसिया समाज निरंतर प्रगति कर रहा है और अपनी अलग पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सम्मान समारोह एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 181 भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एस.एन. शरण रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सूरज मृदुल (दिल्ली) एवं सुमन चौरसिया (इंदौर) उपस्थित रहे।
सम्मेलन के सफल आयोजन में संयोजक एडवोकेट जितेंद्र चौरसिया, सह-संयोजक चंद्रप्रकाश चौरसिया, अध्यक्ष दिनेश चौरसिया (खेड़ली फाटक), कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, महामंत्री दिनेश चौरसिया (नयापुरा), कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके साथ ही राजस्थान प्रांत महासभा के प्रदेश संयोजक दिनेश चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष धनराज चौरसिया (अंता), प्रदेश संरक्षक लक्ष्मीनारायण चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रूपनारायण चौरसिया, महामंत्री हेमंत चौरसिया, मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी मयंक चौरसिया, अमित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चौरसिया समाज छात्रावास निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों की भी सराहना की गई।
मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया, दीपक चौरसिया एवं संजय चौरसिया ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के युवाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहां वैवाहिक परिचय के साथ-साथ सामाजिक एकता और संगठन को नई मजबूती मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...