आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

05 अप्रैल 2026

जीवन भर देश सेवा, मरणोपरांत भावी चिकित्सकों के लिये किया देहदान

 

जीवन भर देश सेवा, मरणोपरांत भावी चिकित्सकों के लिये किया देहदान
2. छुट्टी के दिन,देहदानी के सम्मान में,मेडिकल कॉलेज खुला, संपन्न हुआ देहदान

शनिवार देर रात गुरु नानक धाम कॉलोनी ,झालीपुरा,बारां रोड निवासी सेवानिवृत्ति डिप्टी एसपी सुबोध कुमार सिंह का आकस्मिक निधन शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ । सुबोध आईजी ऑफिस,कोटा से सेवानिवृत हुए थे । इससे पहले वह झालावाड़,बूंदी और भरतपुर क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे । 

अपने काम से लोहा मनवाने वाले,सुबोध ने अपना पूरा जीवन सत्य और ईमानदारी के साथ देश सेवा में लगा दिया । एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने अपना देहदान संकल्प पत्र परिजनों की सहमति से भर दिया था । आज देहांत के उपरांत सुबोध की पत्नी सरिता,बेटा प्रभात रघुवंशी ने कोटा मेडिकल कॉलेज को कई बार संपर्क किया, परिवार के सदस्य मेडिकल कॉलेज कोटा भी गए,परंतु कोई रिस्पांस नहीं मिलने के बाद, कोटा की संस्था शाइन इंडिया को संपर्क किया। 

सूचना मिलते ही संस्था शाइन इंडिया से डॉ कुलवंत गौड़, दिवंगत के निवास स्थान पर पहुंचे और देह चिकित्सा सेवा के लिए उपयोगी है या नहीं इस बारे में जानकारी प्राप्त की । देह की उपयुक्तता को देखते हुए, डॉ गौड़ ने बेटे प्रभात से पिता की देह को मेडिकल कॉलेज,बारां ले जाने का अनुरोध किया। 

थोड़ी देर बाद परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही, दिवंगत सुबोध के भाई वैभव रघुवंशी,अतुल रघुवंशी,हेमंत पराशर,प्रमोद कुमार,और सिद्धार्थ लोधा के सहमति से शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम मृत देह को कोटा से 80 किलोमीटर दूर, बारां मेडिकल कॉलेज में ससम्मान भावी चिकित्सकों के अध्ययन के लिए दान करके आयी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...