शाइन इंडिया के जागरूकता अभियानों से,संभाग में बढ़ रहा देहदान
2. देहदान की खबरों से प्रेरित होकर,शहर के तीन लोगों ने लिया देहदान संकल्प
विगत
तीन माह में,देहदान के कार्यों से प्रेरित होकर,संभाग के सात दिवंगतों के
परिवार के सदस्यों ने,स्व-प्रेरणा से प्रेरित होकर अपने प्रियजन का
देहदान,क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में कराया ।
संभाग में देहदान के
लिए कार्य कर रही एकमात्र संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डॉ
कुलवंत गौड़ के देहदान के लिए किये गए नवाचारों से न सिर्फ देहदान संकल्प
करने वाले लोगों की संख्या बड़ी है,बल्कि शोक का समय आते ही,परिजनों द्वारा
दिवंगत के देहदान करवाने में भी संख्या में वृद्धि हुई है।
इसी
क्रम में कल इंदिरा कॉलोनी,माला रोड निवासी सेवानिवृत्त नकरा में दीपक
कुमार नकरा और उनकी पत्नी मीना नकरा ने अपने दोनों बेटे यामित और जैनित की
सहमति से अपना देहदान का संकल्प पत्र शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से
भरा। मीना ने कहा कि उनके बेटी होती तो कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं
होता,पर बेटी नहीं है तो,देहदान संकल्प किया है ।
इसी तरह आर के
पुरम,बॉम्बे योजना निवासी सुनीता असरानी ने भी अपने बेटे मनीष असरानी, पोते
कनिष्क असरानी की सहमति से अपना आवेदन का संकल्प पत्र भरा ।
सुनीता
ने कहा कि,जीवनपर्यंत स्वयं और परिवार के लिए कार्य करने के बाद जब अंत
समय आता है,तो हमारा फर्ज बनता है कि,हम समाजऔर देश के लिए कुछ नेक कार्य
करके, इस दुनिया से जाएं, उसके लिए देहदान से उपयुक्त कोई कार्य नहीं है ।
संस्था की ओर से तीनों देहदान संकल्पकर्ताओं को, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
10 अप्रैल 2026
शाइन इंडिया के जागरूकता अभियानों से,संभाग में बढ़ रहा देहदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)