आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 मार्च 2026

क्या यह कोटा को शर्मसार करने वाली बात नहीं

 

क्या यह कोटा को शर्मसार करने वाली बात नहीं , के यहां, कोटा को अंग्रेजों से आज़ाद कराने वाले शहीदों को बदमाश लिखकर जो अंग्रेजों का सूचना पट्ट है, उसे, यह सरकार हटा नहीं पाए, राजस्थान में कोटा के इतिहासकार मेरे अभियान से नहीं चेते , लेकिन दैनिक भास्कर ने इस दर्द को समझा, कोटा की आज़ादी के दीवानों, लाला जय दयाल, महराब खान शहीदों के सम्मान की इस जंग को आगे बढ़ाया, दो हफ्ते से भी ज़्यादा समय हुआ , लेकिन सरकार, सरकार का सिस्टम लुंज पुंज बैठा है, कोटा को , अंग्रेजों के खिलाफ कोटा के शहीदों की आज़ादी की जंग को, शर्मसार करने वाली बात , यह भी है, इस मामले में मैने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी , कोटा सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला, शिक्षा मंत्री मदन जी दिलावर, मुख्यमंत्री भजन लाल जी को , दो वर्ष पूर्व ही पत्र लिखकर मांग कर ली थी, शांति धारीवाल जी पूर्वमंत्री लिखित आदेश के बावुजूद भी ना जाने क्यों पीछे हट गए, लेकिन अब तो सार्वजनिक अभियान चल रहा है, इतिहासकार जाग गए हैं, कोटा की अस्मिता का प्रश्न है, कोटा से गद्दारी, अंग्रेजों की गुलामी, मुखबिरी , कोटा को अंग्रेजों से आज़ाद कराने वाले शहीदों की बहादुरी की दास्तान का प्रश्न है, रोज़ इतिहासकारों की डिमांड है, कलेक्टर बेबस, भाजपा के विधायक बेबस, राजस्थान सरकार के दो मंत्री मदन जी दिलावर, हीरा लाल जी नागर, राजघराने से जुड़े पूर्व कोंग्रेस टिकिट पर जीते सांसद, राजघराने से जुड़ी भाजपा विधायिका, मुख्यमंत्री जिन कोटा सांसद के इशारे पर चलते हैं वोह लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला, मुख्यमंत्री भजन लाल जी देश के स्वतंत्रता संग्राम को अपमानित करने वाली इस दास्तान को दुरुस्त करवाने से, कैसे ओर क्यों पीछे हठ रहे हैं , इस विषय पर भी इन सभी से किसी ओरिजनल जर्नलिस्ट को सवाल जवाब कर रिसर्च रिपोर्टिंग की आवश्यकता है, ताकि कोटा के आज़ादी के शहीद दीवानों की दास्तान स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल कर पढ़ाया जा सके, कोई शक,, अख़्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...