इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ महेश शर्मा का दौसा में डॉ दुर्गा शंकर ने किया भव्य स्वागत**
के डी अब्बासी
कोटा,24 मार्च।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ महेश शर्मा का दौसा में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने पुष्पवर्षा, साफ़ा व माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
समारोह में डॉ दुर्गा शंकर सैनी ने कहा कि डॉ महेश शर्मा आई एम ए राजस्थान को देश में अग्रणी बनाएँगे। सेवारत, निजी और मेडिकल-कॉलेज चिकित्सक मिलकर काम करेंगे, और नव-निर्वाचित अध्यक्ष सभी डॉक्टरों समस्याओं को बुलंद आवाज़ में उठाएँगे। डॉक्टर महेश शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से चिकित्सकों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद जागी है।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने अपनी टीम के साथ
कोटा के डॉ अखिल कोषाध्यक्ष,डॉ अमित व्यास रेजिनल उपाध्यक्ष,डॉ दीपक गुप्ता जोनल सचिव बनने पर स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने जीत के बाद कहा—“यह जीत राजस्थान के चिकित्सकों को समर्पित है। मैं सभी डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करूँगा और मरीज-डॉक्टर के बीच सेतु बनकर काम करूँगा।”
डॉक्टर महेश शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दौसा, कोटा समेत पूरे राज्य में मिठाई बाँट कर जश्न मनाया गया।
नवनिर्वाचित डॉ. शर्मा पूर्व में चिकित्सक आंदोलन के दौरान बर्खास्त हुए थे और ARISDA के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने राजकीय, निजी और अन्य सभी चिकित्सकों के जन-समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. दुर्गा शंकर सैनी, डॉ. अमित गोयल, डॉ. राजेश समर, डॉ. प्रदीप फौजदार, डॉ. सुभाष बिलोनिया, डॉ. राजेश गुर्जर, डॉ. ज्योति, डॉ. उमेश दत्त, डॉ. सुनील कट्टा, डॉ. केसी शर्मा, डॉ. दिनेश मीना सहित कई डॉक्टर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)