आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 मार्च 2026

शहर में संपन्न हुए दो नेत्रदान चार को मिलेगी रोशनी

 शहर में संपन्न हुए दो नेत्रदान चार को मिलेगी रोशनी

शहर में आज सुबह संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र,कैलाश जैन व यतीश जैन (खेड़ा लीजिंग वाले) के पूज्य पिताजी मोहनलाल जैन का आकस्मिक निधन हो गया । इसके उपरांत परिवार के सदस्यों की स्वप्रेरणा से, उनके नेत्रदान का पुनीत कार्य निवास स्थान पर संपन्न हुआ । विनम्र स्वभाव और धर्म-कर्म में आस्था रखने वाले मोहनलाल,सादा-जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे । सदा मिलनसार और किसी भी तरह की परिस्थितियों में खुश रहना, उन्हें एक अलग पहचान देता था ।

इसी नेत्रदान के ठीक उपरांत संस्था के, अन्य ज्योति मित्र कुणाल वेद ने, सरस्वती कॉलोनी बारां रोड निवासी अपने मित्र मोहित जैन के आकस्मिक निधन के उपरांत उनकी बहन दीप्ति जैन, माँ शकुंतला जैन,चचेरे भाई रोहन और बृजेश जैन की सहमति से नेत्रदान का पुनीत कार्य,शाइन इंडिया के माध्यम से संपन्न करवाया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...