*नारायण बारेठ स्मृति पुरस्कार की घोषणा*
*ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन*
कोटा। जाने माने पत्रकार स्वर्गीय नारायण बारेठ की स्मृति में ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब प्रतिवर्ष एक प्रतिभाशाली पत्रकार को 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार राशि भेंट करेगा।
गुमानपुरा स्थित शांति प्रकाश हाल में आज आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब के महासचिव अनिल भारद्वाज ने यह घोषणा की। अध्यक्ष सुनील माथुर ने कहा कि नारायण बारेठ कोटा के ही नहीं अपितु राजस्थान और देश भर के उन गिने चुने पत्रकारों में शुमार थे, ऐसे में उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए उनके नाम से यह पुरस्कार प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारायण जी का पूरा जीवन संघर्षशील रहा इसके बावजूद वह अपने लक्ष्य से तनिक भी नहीं भटके। भाजपा नेता हनुमान शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नारायण जी उच्च आदर्श वाले एक सच्चे मित्र थे। लोगों की मदद करना उनकी फितरत में था। वे कई आंदोलन के प्रणेता रहे। सच्चे मायने में नारायण जी एक ईमानदार और आदर्श पत्रकारिता की भूमिका में अंतिम समय तक मशगूल रहे। इस मौके पर उन्होंने एक दो घटनाओं का जिक्र किया जिससे लगता था कि नारायण जी धीर गंभीर व्यक्तित्व के साथ बड़े चपल मन भी थे। डॉ सुधीर गुप्ता ने उनकी व्यंग्यात्मक और कटाक्ष भरी शैली का वर्णन करते हुए कहा कि नारायण जी हर एक व्यक्ति के लिए आदर्शवादी रहे और पूरा कोटा शहर उन्हें हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखेगा और याद रखेगा। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज मेहता ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि बारेठ जी एक उम्दा लेखक, चिंतक और आदर्शवादी व्यक्तित्व के धनी थे जिनकी भाषा पर अद्भुत पकड़ थी। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी समझौता नहीं किया और शुरुआती दौर में तो उन्होंने कोटा की न्यायालय में मुंशी तक का काम किया। वे न कभी झुके ना टूटे और पूरा जीवन स्वाभिमानी के साथ जीया। कोटा से उनका लंबा जुड़ाव रहा और उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।
ओम आडवाणी ने नम आंखों से याद करते हुए उन्हें ज्ञान का भंडार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की उपमा देते हुए कहा कि नारायण जी का आभा मंडल इतना प्रभावशाली था कि जो भी व्यक्ति उनसे एक बार मिल लेता था उन्हें कभी भूलता नहीं था। कांग्रेस नेता रविंद्र त्यागी ने कहा कि नारायण जी की एक विशिष्ट पहचान थी और पत्रकारिता में उन्होंने जो मुकाम पाया वहां तक कम ही लोग पहुंच पाते हैं। भाजपा नेता हीरेंद्र शर्मा ने कहा कि नारायण जी बेहद सहज व सरल तरीके से अपना जीवन यापन करते थे ,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)