आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 मार्च 2026

निरंकारी साधिका ने लिया देहदान संकल्प

  निरंकारी साधिका ने लिया देहदान संकल्प

संत निरंकारी सत्संग से जुड़ी महावीर नगर, विस्तार योजना,निवासी अनीता सर्राफ ने अपने निरंकारी गुरु के प्रवचनों से प्रेरित होकर आज अपना देहदान संकल्प पत्र शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ भरा ।

अनीता ने कहा कि,शरीर नश्वर है,और आत्मा अमर है,हमारा शरीर तन,मन,धन सब गुरु का है,और प्राण विहीन होने पर हमारी यह आत्मा,परमात्मा में मिलाने का कार्य गुरु का ही है ।

संत निरंकारी मिशन के संत भगवान दास बुलचंदानी ने बताया कि,गुरु ने नेत्रदान,अंगदान और देहदान के कार्य को पुनीत कार्य बताया है,यही कारण है कि,मिशन के कई साधकों ने अपने नेत्रदान,देहदान के संकल्प पत्र शाइन इंडिया के साथ भर चुके हैं ।

अनीता के देहदान संकल्प से उनके पति दौलतराम,बेटा लोकेश,बेटी सपना और डॉ कीर्ति भी काफी प्रेरित हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...