. कोटा से आई टीम ने लिया रामगंज मंडी में नेत्रदान
2. 40 वर्षीय युवक का गमगीन माहौल में सम्पन्न हुआ नेत्रदान
आज
सुबह पंजाबी गली रामगंज मंडी निवासी सोनू राय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
हो गया । उनके निधन की सूचना संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र
दिनेश डबकरा 'डिस्को भाई' और संजय विजावत से प्राप्त हुई । दिनेश ने बताया
कि, देर रात तक सोनू बिल्कुल ठीक स्वस्थ थे पर सुबह अचानक उनको घबराहट हुई
और उनका देवलोक गमन हो गया दिनेश की समझाइश पर परिजनों ने नेत्रदान के लिए
सहमति दी है ।
सहमति प्राप्त होते ही, 60 किलोमीटर दूर कोटा से
शाइन इंडिया फाउंडेशन व ईबीएसआर-बीबीजे चैप्टर के कोऑर्डिनेटर डॉ कुलवंत
गौड़ रामगंज मंडी पहुंचे और परिवार की सभी सदस्यों के बीच में सोनू राय के
नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की।
संस्था के शहर संयोजक संजय
विजावत मोनू माहेश्वरी और ब्रजेश खंडेलवाल ने बताया कि, रामगंज मंडी शहर
का यह.74 वा नेत्रदान है । अब क्षेत्र के लोग, नेत्रदान के प्रति इतना
जागरुक है कि जैसे ही परिवार में इस तरह की कोई शोक की घटना घटती है,तो
तुरंत ही वह नेत्रदान करने के लिए संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को संपर्क
करते हैं ।
नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान संस्था के ज्योति मित्र
मोनू माहेश्वरी ब्रजेश खंडेलवाल दिनेश डपकरा सहित परिवार के पवन
राय,प्रदीप राय,गुलशन भूटानी,यतीश मिनोचा सुमित राय,रमेश राय देशराज राय और
सुरेंद्र पाओला मौजूद थे ।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
30 मार्च 2026
. कोटा से आई टीम ने लिया रामगंज मंडी में नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)