आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 मार्च 2026

डॉ. नीलेश जैन के मेडिकल कॉलेज कोटा के प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर वैश्य समाज ने किया भव्य अभिनंदन

 

डॉ. नीलेश जैन के मेडिकल कॉलेज कोटा के प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर वैश्य समाज ने किया भव्य अभिनंदन
के डी अब्बासी
​कोटा, 16 मार्च।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा के यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. नीलेश जैन द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक का पदभार ग्रहण करने पर सोमवार को प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था द्वारा प्रशासनिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष हुकुम मंगल ने कहा कि डॉ. जैन की इस उपलब्धि से संपूर्ण वैश्य समाज गौरवान्वित है। अपने संबोधन में डॉ. नीलेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
सचिव प्रकाश तापड़िया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर मित्तल, लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल, राजेंद्र गोयल, डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. राहुल काबरा, मुकेश गोयल, मोहन मित्तल और पुरुषोत्तम चित्तौड़ा सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध जनों ने डॉ. जैन का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित हेमंत कुमार गुप्ता, डॉ. अरविन्द अंसारी, गणेश जैन, हेमराज सिंहल, उमेश चित्तौड़ा, डॉ. एसपी चित्तौड़ा, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश पनवाड़, ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, महेश कुमार पनवाड़, आरसी गुप्ता और रमेश खंडेलवाल ने भी नवनियुक्त प्रधानाचार्य को बधाई प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...