आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 मार्च 2026

आपकी की ही निधि होगी, हाड़ोती रचनाकार परिचय कोश

 

आपकी की ही निधि होगी, हाड़ोती रचनाकार परिचय कोश
( एनसाइक्लोपीडिया ऑफ हाड़ोती राइटर्स)
**********************************
मुझे ताज्जुब है कि जिस प्रमाण में माननीय साहित्यकारों, कवियों के परिचय आने चाहिए थे उसकी गति बहुत कम है। करीब डेढ़ माह में 125 रचनाकारों ने ही अपने परिचय भेजे हैं जब की लगभग 400 से अधिक रचनाकार हाड़ोती में होने का अनुमान है। जैसे - जैसे समय मिला अब तक 80 परिचय बनाए जा चुके हैं।
किसी भी विषय पर एनसाइक्लोपीडिया महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सबको शामिल कर साथ ले कर इस तरह का यह अपने आप में अनूठा प्रयास होगा। अनूठा इस लिए की वर्तमान में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है जिसमें समस्त रचनाकारों, स्थापित, नवोदित आदि के परिचय एक स्थान पर उपलब्ध हो।
बार - बार ऐसे मौके नहीं आते कि कोई ऐसे प्रयास का बीड़ा उठाए। मन में यह विचार आया तो इस काम को करने की ठानी है। मैं तो केवल माध्यम बना हूं, निधि तो आप सब की ही होगी। आप की रुचि पर निर्भर करता है आप अपनी निधि को कितना समर्थ बना पाते हैं। मुझे विशेष फर्क नहीं पड़ता कि कितने रचनाकारों का एनसाइक्लोपीडिया बनता है, फिर जो अभी किसी भी वहां से परिचय नहीं भेज रहे हैं और छूट जाएंगे वे किसी भी प्रकार की प्रतिकूल टिप्पणी करने के अधिकारी कैसे होंगे।
कतिपय रचनाकार जितेंद्र निर्मोही, महेश पंचोली कोटा, सुरेश चंद्र निगम, मोहन सेन,अदिति शर्मा झालावाड़, रामस्वरूप मूंदड़ा, सुलोचना शर्मा बूंदी और जितेंद्र पम्मी, बारां आगे आ कर अपनी ओर से रचनाकारों के परिचय भिजवाने में पूरी सक्रियता से लगे हैं। अन्य रचनाकारों से अनुरोध है कि वे अपने और साथियों के परिचय भिजवा कर अपना महत्वपूर्ण सहयोग करें।
सब की सुविधा के लिए सूचना भेजने का प्रपत्र साथ में लगा रहा हूं और उम्मीद है कि 30 मार्च अपना और साथियों का परिचय भेजना सुनिश्चित कर योगदान करेंगे। शुभकामनाओं सहित !
आपका
डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
लेखक एवं पत्रकार, कोटा
प्रपत्र का नमूना :
************
समस्त रचनाकार निम्न प्रपत्र में फोटो सहित परिचय 30 मार्च तक व्हाट्सअप नंबर 9413350242 पर भेजने का कष्ट करें। वे रचनाकार भी शामिल हो सकेंगे जो हाड़ोती मूल के निवासी हैं और विभिन्न कारणों से प्रवासी हैं।
1. नाम
2. जन्म तिथि / जन्म स्थान
3. पिता / माता का नाम
4. शिक्षा
5 भाषाओं का ज्ञान
6. साहित्यिक विधाएं
7. मौलिक प्रकाशित कृतियों के नाम
8. संपादित कृतियों के नाम
9 साझा संकलनों की संख्या
10. पुरस्कार :
11. व्हाट्सअप वाला मोबाइल नंबर
12. पूरा पता
13. कोई अति महत्वपूर्ण साहित्यिक सूचना
-----------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...