शाइन इंडिया के सहयोग से कोटा और चेचट में संपन्न हुए नेत्रदान
2. कोटा में नेत्रदान संपन्न करवाने के बाद, 70 किलोमीटर दूर,चेचट में डॉ गौड़ ने लिया नेत्रदान
15
वर्ष पूर्व कोटा से प्रारंभ हुआ,शाइन इंडिया फाउंडेशन का नेत्रदान
अभियान,अब हाडोती के 200 किलोमीटर के दायरे में एक अच्छी पहचान बना चुका है
। शोक की घड़ी में परिजनों से,यदि कोई व्यक्ति नेत्रदान के बारे में चर्चा
करता है तो,परिवार से तुरंत सहमति मिल जाती हैं ।
इसी क्रम में आज
सुबह रामपुरा निवासी पदम कुमार टोंगिया की धर्मपत्नी गुणमाला जैन का
आकस्मिक निधन हुआ । पदम के करीबी मित्र, प्रदीप पाटनी ने तुरंत ही पदम और
उनके बेटे मनोज निलेश से गुणमाला के नेत्रदान करवाने की चर्चा की,जिस पर
सभी ने सहमति दे दी । इसके उपरांत,संस्था शाइन इंडिया के सहयोग से,निवास
स्थान पर नेत्रदान प्रक्रिया संपन्न हुई ।
इसी नेत्रदान के ठीक
उपरांत, शाइन इंडिया की रामगंजमंडी शाखा के शहर संयोजक संजय विजावत ने
सूचना दी कि उनके मित्र,सुशील व अनिल डागा की समझाइश पर,ब्राह्मणों के
चौक,चेचट निवासी अरविंद कुमार जैन का निधन हुआ है ,और उनकी पत्नी तेजकुमारी
और बेटे योगेश ने नेत्रदान के लिए सहमति दे दी है ।
सूचना प्राप्त
होते ही,कोटा से डॉ कुलवंत गौड़ 70 किलोमीटर दूर,चेचट पहुंचे,परिवार के सभी
सदस्यों के बीच में डॉ गौड़ ने परिजनों के बीच अरविंद के पार्थिव देव से
नेत्र संकलित किये। नेत्रदान के उपरांत संस्था की ओर से शोकाकुल परिवार के
सदस्यों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
01 मार्च 2026
शाइन इंडिया के सहयोग से कोटा और चेचट में संपन्न हुए नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)