आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 मार्च 2026

इधर मिली शिकायत, उधर हटाया अतिक्रमण* -निगम में जनसुनवाई में 49 ने बताई समस्याएं

 

इधर मिली शिकायत, उधर हटाया अतिक्रमण*
-निगम में जनसुनवाई में 49 ने बताई समस्याएं
के डी अब्बासी
कोटा। नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान सकतपुरा में गेट लगाकर आम रास्ता मिलने का परिवाद प्राप्त होने पर आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने अतिक्रमण निरोधक दस्ते को तुरन्त कार्यवाही के आदेश दिए। कुछ ही देर में निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और जनसुनवाई खत्म होने से पहले अतिक्रमण हटवाकर रास्ते को आमजन के लिए खुलवा दिया।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि नवाचार के रूप में दिसम्बर माह से जनसुनवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसका मूल उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद का उनकी परेशानियों को सुनना तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। इसी संकल्प का एक उदाहरण मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में भी दिखाई दिया।
सकतपुरा से आए परिवादियों ने बताया कि वहां एक व्यक्ति ने गेट लगाकर आम रास्ते को बंद कर दिया है। लोगों के टोकने पर वह झगड़े पर आमादा हो जाता है। रास्ता बंद होने के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। इस पर निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम को तुरन्त मौके पर जाकर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए। टीम कुछ ही देर में सकतपुरा पहुंच गई। वहां अतिक्रमी के विरोध को दरकिनार करते हुए अतिक्रमण हटाते हुए सार्वजनिक रास्ते को आमजन के लिए खोल दिया गया।
*भूखंड में पानी जमा है, नाली का निर्माण करवाएं*
आयुक्त मेहरा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान कुल 49 परिवाद प्राप्त हुए। आमजन ने अधिकारियों को सीधे अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। अधिकांश शिकायतें सफाई, अतिक्रमण, पट्टा जारी किए जाने तथा भवन निर्माण संबंधी आवेदनों के निस्तारण में देरी से संबंधित थीं। लेकिन कुछ गंभीर शिकायतें भी जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुईं, इनमें गुमानपुरा तथा औद्योगिक क्षेत्र स्थित भूखंडों में पानी जमा होने, अतिक्रमियों द्वारा पुनः काबिज हो जाने तथा अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतें शामिल हैं। सभी परिवादों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...