एएनटीएफ पुलिस टीम की कोटा,बीकानेर,नागौर,जयपुर,जोधपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,15 लाख से ज्यादा मूल्य का अफीम,गांजा,एमडीएमए एवं स्मैक बरामद
के डी अब्बासी
कोटा,मार्च।एएनटीएफ पुलिस टीम की कोटा,बीकानेर,नागौर,जयपुर, जोधपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,15 लाख से ज्यादा मूल्य काफिम,गांजा,एमडीएमए एवं स्मैक बरामद,पांच तस्कर गिरफ्तार।
ए.एन.टी.एफ महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन के बाद एक प्रभावी कड़ी के रूप में लगातार ANTF ने गठन के बाद अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के साथ ही वर्षों से फरार चल रहे मादक द्रव्य के ईनामी तस्कर व अन्य तस्करों को सलाको के पीछे डालने का काम परवान पर है इसी क्रम में प्रथम कार्यवाही में जोधपुर पश्चिम जिले के CHB थाना क्षेत्र से 964 ग्राम अवैध मादक अफीम बरामद (प्रशिक्षित डॉग की मदद से), एक आरोपी दस्तयाब, द्वितीय कार्यवाही में जयपुर शहर जिले के ट्रासपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 20.37 ग्राम स्मैक, 34.77 ग्राम गांजा बरामद व विक्रय राशी 61,530 रूपये जब्त, एक आरोपिया दस्तयाब, तृतीय कार्यवाही में नागौर जिले के मेड़ता रोड़ थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 15.50 ग्राम स्मैक व 5.94 ग्राम एमडीएमए बरामद, एक आरोपी दस्तयाब, चतुर्थ कार्यवाही में बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद (प्रशिक्षित डॉग की मदद से), एक आरोपी दस्तयाब, पंचम कार्यवाही में कोटा शहर जिले के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद (प्रशिक्षित डॉग की मदद से) व एक आरोपी दस्तयाब किया।
प्रथम कार्यवाहीः- जोधपुर पश्चिम जिले में 964 ग्राम अवैध मादक अफीम बरामद,द्वितीय कार्यवाही :- जयपुर शहर जिले के ट्रासपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 20.37 ग्राम स्मैक व 34.77 ग्राम गांजा बरामद व विक्रय राशी 61,530 रूपये जब्त,एक सपना महिला गिरफ्तार,
तृतीय कार्यवाही :- नागौर जिले के मेड़ता रोड़ थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 15.50 ग्राम स्मैक व 5.94 ग्राम एमडीएमए बरामद, एक आरोपी बाबूलाल बिश्नोई दस्तयाब।
चतुर्थ कार्यवाहीः- बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से राजसिंह से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद (प्रशिक्षित डॉग की मदद से)पंचम कार्यवाही :- कोटा शहर जिले के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से शकील से 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद (प्रशिक्षित डॉग की मदद से) व एक आरोपी दस्तयाब किया। इस कार्यवाही में कोटा चौकी के इंद्र बना शामिल था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)