आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 फ़रवरी 2026

कोटा में स्टेशन पर श्री राम मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

 

कोटा में स्टेशन पर श्री राम मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया
के डी अब्बासी
कोटा,फरवरी। श्री श्री राम मंदिर कोटा जंक्शन पर महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री राम मंदिर कोटा जंक्शन पर महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालु ने पारद शिवलिंग पर अभिषेक किया। 21 किलो दूध से महा अभिषेक किया गया पंडित रामबाबू शर्मा के द्वारा पांच ब्राह्मणों द्वारा शिवलिंग पर महा अभिषेक किया गया। सभापति महेशवर्मा अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर उपाध्याय, हरि कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, राजेंद्र चावला महामंत्री, परमानंद शर्मा, कमल शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, हरिप्रसाद अग्रवाल, भंवर पुरोहित, कृष्ण कुमार अय्यर, कन्हैयालाल मेवाड़ा, भारत खत्री आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष हरि कुमार शर्मा ने बताया की श्री राम मंदिर कोटा जंक्शन पर पूरे राजस्थान में पारद शिवलिंग मात्र एक ही है जिसकी बहुत महिमा है अभिषेक करने पर नाना प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...