आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 फ़रवरी 2026

झालावाड़ जिले में, शाइन इंडिया के सहयोग से,दो दिन में संपन्न हुए दो नेत्रदान

 झालावाड़ जिले में, शाइन इंडिया के सहयोग से,दो दिन में संपन्न हुए दो नेत्रदान
2. दृष्टि बाधित की आंखों में रोशनी बनकर रहेंगे,झालरापाटन के मोहन,और घटोद गाँव की दौलत बाई

नेत्रदान के प्रति जागरूकता शहरों से निकलकर अब छोटे-छोटे गांव कस्बों में भी फैल रही है। आज भी झालावाड़ जिले के घटोद गांव से जो नेत्रदान प्राप्त हुआ,वहां पर अभी ठीक तरह से रोड भी नहीं बने हुए हैं ।

ग्राम घटोद,जिला झालावाड़ निवासी जयप्रकाश और संजय की माता जी दौलत बाई, समाचार पत्रों में नेत्रदान की खबरों को पढ़कर प्रेरित हुई उन्होंने अपने दोनों बेटों से अंत समय में नेत्रदान करवाने की इच्छा बता दी थी।  

इसलिए आज सुबह जैसे ही दौलत बाई का देहावसान हुआ,बेटे जयप्रकाश ने तुरंत ही,भारत विकास परिषद व शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्रदान संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल से संपर्क कर,माता जी के नेत्रदान करवाने की इच्छा जताई ।

कमलेश की सूचना पर संस्था के डॉ कुलवंत गौड़ ने ज्योति-रथ से धटोद पहुंचकर उपस्थित सभी ग्रामवासियों और परिवारजनों के सामने नेत्रदान प्रक्रिया संपादित करके कोर्निया प्राप्त किया।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए गांव में यह पहला नेत्रदान का मामला था, ऐसे में नेत्रदान प्रक्रिया के समय गांववासियों की भारी भीड़ मौके पर उपस्थित थी, उपस्थित सभी ग्रामीणों ने नेत्रदान की प्रक्रिया को अच्छी तरह से देखा और समझा। नेत्रदान के पश्चात शाइन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा परिवारजनों को नेत्रदान गौरव पट्टिका एवं प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

कल दोपहर में झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर से, संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्य से जुड़े, मरणोपरांत भी सेवानिवृत्त ग्राम सेवक मोहन लाल शर्मा की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात पुत्र पवन शर्मा की सहमति शाइन इंडिया फाउंडेशन व मंजुश्री संस्थान से नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

समाजिक व धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे ,भारत विकास परिषद झालरापाटन द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति, श्रीमन नारायण वृद्दाश्रम सेवा समिति द्वारिकाधीश अन्न क्षेत्र समिति सहित कई संस्थाओं के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाकर आमजन के हितार्थ कार्यकर चुके है ।

 वर्तमान में भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष व राजकीय सेवा में शिक्षक के तौर पर कार्यरत मोहन के पुत्र,पवन शर्मा ने कुछ दिन पूर्व विद्यालय में हुआ जागरूकता शिविर में नेत्रदान की प्रक्रिया को बारीकी से समझा था,उसी प्रेरित होकर व स्वेच्छा से अपने पिता के  नेत्रदान के लिए डा कुलवंत गौड़ से संपर्क कर नेत्रदान को संपन्न कराया।

शाइन इंडिया फाउंडेशन व मंजूश्री संस्थान के माध्यम फरवरी माह में तीन व अभी तक 17 नेत्रदान सम्पन्न हो चुके है


प्रेषक
डॉ कुलवंत गौड़
संस्थापक अध्यक्ष,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...