आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 फ़रवरी 2026

समाजसेवी ललित चित्तौड़ा को मातृ शोक नेत्रदान संपन्न

 समाजसेवी ललित चित्तौड़ा को मातृ शोक नेत्रदान संपन्न
2. परिवार में परंपरा बन नेत्रदान, पिता, व सास के बाद आज माता का भी संपन्न

शहर में नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ती चली जा रही है।  परिवार में जैसे ही शोक की घटना होती है,परिजन शोक को कम करने के उद्देश्य से तुरंत ही संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को संपर्क करते हैं।

इसी क्रम में आज देर रात तलवंडी निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी ललित चित्तौड़ा की माँ कृष्णा कुमारी गुप्ता का शहर के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हुआ,ललित ने देर रात 2:00 बजे संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क कर माता जी के नेत्रदान की इच्छा जताई ।

ज्ञात हो की, इससे पूर्व भी परिवार में ललित ने अपने पिता स्व० सूरज नारायण गुप्ता, और सासू माँ स्व० प्रेमलता चित्तौड़ा के नेत्रदान संस्था शाइन इंडिया के माध्यम से संपन्न करवाए थे ।

बेटे ललित,बेटी कुसुम और देवर ताराचंद की सहमति से,कृष्णा का नेत्रदान संपन्न हुआ । संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि, हाडोती संभाग में 50 से अधिक ऐसे परिवार हैं, जहां पर नेत्रदान एक परंपरा के रूप में मान लिया गया है । जहां पर शोक की घड़ी आते ही तुरंत परिजन नेत्रदान के लिए संस्था को संपर्क करते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...