राहुल गांधी, मेरे भारत को संकट के दौर से निकाल कर भारत को, भारत के गरीब, मज़दूर, किसान, औद्योगिक विकास से जुड़े उद्योगपति, युवा, खिलाड़ी, सैनिक, पुलिस जवान, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, निर्माण क्षेत्र से जुड़े हर वर्ग को फिर से ज़िंदाबाद करने के लिये जो जांबाज़ संघर्ष कर रहे हैं वोह सच में क़ाबिले तारीफ , गर्व करने वाला निर्भीक क़दम है, भाजपा के हम दो, हमारे दो , मीडिया को जेब में रखो , जो चाहो करो, मज़दूर, गरीब, शोषित, उतपीडित, विकास , रोज़गार, सामाजिक न्याय, सीमाओं की सुरक्षा के सवालों पर सिर्फ हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर मस्जिद के हो हल्ले में इन मुद्दों को दबाने का जो खेल खेल रहे हैं वोह अब राहुल गांधी की साफगोई, निर्भीक आवाज़ , जांबाज़ राष्ट्र भक्त क़दम ने चूर चूर कर जनता को सच का आइना दिखा दिया है, कोंग्रेस के भीतर और बाहर राहुल के खिलाफ साज़िशें असफल हो रही है, राहुल को पप्पू नाम देने वाली शख्सियत की पत्नी को चाहे राजस्थान में कोंग्रेस सरकार ने पुरस्कृत कर आर पी एस सी सदस्य बनाया हो, बदनामियाँ झेली हों, सोशल मीडिया पर राहुल को घोर अपमानकारी पोस्टों पर कार्यवाही की शिकायतों पर कोंग्रेस के लगाए गए अफसरों द्वारा मुकदमा दर्ज कर कोई भी सख्त कार्यवाही चाहे नहीं की हो, राहुल के दफ्तर के लोग , वफादारी का दम्भ भरकर कोंग्रेस की रसमलाई खाने वाले गदद्दार चाही अब भाजपा कब तलवे चाटकर आइडल पदों पर थोड़े बहुत मज़े लेकर खुद को जांच पडतालों से सुरक्षित समझ रहे हों, कुछ तो राहुल के खिलाफ भाजपा के रिमोट कंट्रोल पर ज़हर भी उगल रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने इन दस दिनों में भाजपा , भाजपा के रणनीतिकारों ओर कोंग्रेस के गद्दारों की चूलें हिलाकर रख दी है, भाजपा की दादागिरी, मनमानी, पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का कड़वा सच जनता की अदालत में लाकर सभी की पोल खोल दी है, हालात यह हैं के भाजपा बेक फुट पर है, विपक्ष का बिखराव एक जुटता की तरफ है, यही वजह है के याबी भाजपा राहुल गांधी को कोस रही है, व्यक्तिगत हमलावर हो रही है, डरा धमकाकर ब्लेक मेलिंग की सियासत तक की पो बाराह है, लेकिन वोह तो राहुल गांधी हैं तुम डराते हो राहुल बेरोजगार, भूख से परेशान गरीब, पीड़ितों, किसान , मज़दूरों की आवाज़ बनकर खड़े होते हैं , अब देश सब कुछ देख रहा है, सड़कों पर, चौपालों पर, गुमटियों पर भाजपा के अलोकतांत्रिक, पक्षपातपूर्ण गतिविधियों का सच , संविधान की परंपराओं को तोड़ने का सच , सामने है उन पर चर्चा होने लगी है, मीडिया खरीदा जा सकता है , सोशल मीडिया हाइजेक किया जा सकता है, लेकिन माउथ मीडिया तो आज भी राहुल गांधी के राष्ट्र भक्त क़दमों के साथ एक सुरक्षित, विकसित, साम्प्रदायिक सद्भाव से एक जुट, रोजगारोन्मुखी, औद्योगिक विकास की योजनाओं के सपनों को राहुल के नेतृव में साकार होता देखने लगा है, अख्तर खान अकेला कोटा 9829086339

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)