आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 फ़रवरी 2026

जश्ने रिदा-ए-फ़ज़ीलत: साजीदेहड़ा में किरात-हिफ्ज़ का आयोजन, मौलाना इदरीस ने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत

 

जश्ने रिदा-ए-फ़ज़ीलत: साजीदेहड़ा में किरात-हिफ्ज़ का आयोजन, मौलाना इदरीस ने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत
के डी अब्बासी
कोटा |
शहर के साजीदेहड़ा स्थित दारुल उलूम फैज़ानुर्रसूल के तत्वावधान में शनिवार को जश्ने रिदा-ए-फ़ज़ीलत किरात व हिफ्ज़ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उलेमा, हाफिज-कारी और आम नागरिकों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की सरपरस्ती दारुल उलूम के संचालक मौलाना मोहम्मद इदरीस रज़ा अज़हरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से अपील की कि वे नशे की लत से दूर रहें, पढ़ाई-लिखाई और दीनी तालीम को अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चियों की तालीम पर खास ध्यान देना जरूरी है, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके। उन्होंने मोबाइल की गलत आदतों, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाने की नसीहत भी दी।
रात बाद नमाज़े इशा आयोजित आम जलसे के मुख्य वक्ता मुफ्ती सगीर अहमद जोखनपुरी बरेली शरीफ, यूपी रहे। उन्होंने इमामे अहले सुन्नत इमाम अहमद रज़ा ख़ान की दीन-ए-इस्लाम के लिए सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सही राह पर चलने की सीख दी।
कार्यक्रम की सदारत अजहर आलम अशरफी साहब ने की।
जिसमें इलाहाबाद से पधारे मुफ्ती मोहम्मद सलीम मिस्बाही ने खुसूसी बयान फरमाया।
दारुल उलूम से फारिग हुईं 24 छात्राओं को कारी /हाफिज की डिग्री देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मौलाना यूनुस साहब, हाफिज व कारी अय्यूब साहब, हाफिज गयासुद्दीन साहब, मौलाना सफदर रज़ा साहब सहित कई उलेमा मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को दीन की तालीम से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मददगार साबित होते हैं।
कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...