हाड़ोती रचनाकार परिचय कोश
4. महेश पंचोली कवि, कोटा
**********************
महेश पंचोली का जन्म पिता स्व.श्री हरिदत्त पंचोली व्याख्याता एवं माता माता:स्व.लीला देवी के परिवार में 24 अगस्त 1968 को बूंदी जिले के कापरेन में हुआ। आपने बी.एससी.तक शिक्षा प्राप्त की। आप हिंदी एवं राजस्थानी भाषा में गद्य एवं पद्य विधा में रचनाएं लिखते हैं। आपकी 5 कृतियां प्रकाशित हो चुकी है एवं 3 लेखन प्रक्रिया में है। प्रकाशित कृतियों में दिया जलता रहा(हिंदी काव्य संग्रह)राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के प्रकाशन सहयोग से (2023) धरती लागै बणी ठणी(राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के प्रकाशन सहयोग से (2023), मम्मी का मैं राज दुलारा(बाल कविता संग्रह)पंडित जवाहर लाल नेहरु बाल साहित्य अकादमी जयपुर द्वारा(2023),मेरा उपवन हिंदी बाल कविता संग्रह (2024), म्हारा देस को तिरंगो (राजस्थानी बाल कविता संग्रह ( 2024) शामिल हैं। प्रक्रियाधीन कृतियों में मुक्तक संग्रह,कहानी संग्रह, हमारा चिड़ियाघर बाल कविता संग्रह हैं। एक दर्जन से अधिक साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। आपकी साहित्यिक सेवा के लिए बाल साहित्य भूषण सम्मान साहित्य मंडल नाथद्वारा, साहित्य श्री सम्मान अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोटा,अक्षर अभिनन्दन सम्मान,लेखन सम्मान पंडित जवाहर लाल नेहरु साहित्य अकादमी,साहित्य सृजन सम्मान काव्य कलश संस्था,साहित्य कला सम्मान सृजन ओ तखलीक संस्था,साहित्य भूषण सम्मान हिंदी साहित्य समिति,हिंदी साहित्य भारती सम्मान,श्री आर.के.पुरम परमार्थ सेवा समिति द्वारा,कविता लेखन वन्य जीव सप्ताह सम्मान,शान ए हाडोती सम्मान श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान,जजमेन्ट सम्मान केरियर पाइन्ट युनिवर्सिटी,सफल संचालन सम्मान,श्रावणी तीज मेला सम्मान ,समरस श्री काव्य शिरोमणि सम्मान,हिंदी सेवी सम्मान राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय,कलम शिरोमणि साहित्य सम्मान राष्ट्रीय कवि चौपाल अन्तर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच,चम्बल साहित्य संगम ,बाल प्रभा मानद उपाधि साहित्य मण्ड़ल नाथद्वारा,सांस्कृति साहित्य मिडिया फोरम कोटा आदि कई संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है।
संपर्क : 67 न्यू कमला उद्यान, कुन्हाडी कोटा (राज)
मो.9799366675,9462014354
------------------

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)