आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

14 फ़रवरी 2026

कोटा महोत्सव 2026* *22 फरवरी को साफा पहनकर हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे कोटवासी* *गढ़ पैलेस में होगा कचौरी फेस्ट का आयोजन*

 

कोटा महोत्सव 2026*
*22 फरवरी को साफा पहनकर हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे कोटवासी*
*गढ़ पैलेस में होगा कचौरी फेस्ट का आयोजन*
के डी अब्बासी
कोटा, 14 फरवरी। 21 फरवरी से शुरू हो रहे दो दिवसीय कोटा महोत्सव 2026 के तहत 22 फरवरी को प्रातः 7 बजे हैरिटेज वॉक का आयोजन होगा। हेरिटेज वॉक में कोटावासी साफा पहनकर शामिल होंगे। हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर से प्रारम्भ होकर गढ़ पैलेस, पद्भनाभ मंदिर, किशोरपुरा गेट, कोटड़ा हाउस, कैथूनीपोल होते हुए सुभाष चौक होकर रामपुरा कोतवाली तक निकाली जाएगी। इसके तहत गढ़ पैलेस के दरीखाने में कचौरी फेस्ट का आयोजन होगा।
*अधिकारियों ने की रूट विजिट*
जिला कलक्टर के निर्देश पर शनिवार को एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला, नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा, केडीए सचिव मुकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हेरिटेज वॉक के रूट की विजिट कर व्यवस्थाएं देखी। रूट विजिट में अधिकारी मथुराधीश मंदिर से होते हुए गढ़ पैलेस, कैथूनीपोल थाना, श्रीपुरा, सुभाष चौक, सब्जी मंडी होते हुए रामपुरा कोतवाली पहुंचे और पूरे रूट पर सफाई, अवरोधकों आदि का जायजा लिया।
नगर निगम आयुक्त ने हेरिटेज वॉक के मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुचारू रखने और मार्ग पर अस्थाई रूप से बने किसी भी कचरा पॉइंट हटाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए।
एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने हेरिटेज वॉक के मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को दुकानों के बाहर कचरा पात्र रखने एवं कचरा इधर-उधर नहीं फैलाने की अपील की। रूट विजिट के दौरान होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी तथा विभिन्न व्यापार संघ के पदाधिकारी भी साथ थे।
*"निरोगी कोटा" में होगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का टॉक शो*
कोटा महोत्सव के तहत 22 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में नंदी घाट, रिवर फ्रंट पर प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले "निरोगी कोटा" कार्यक्रम के तहत कोटा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों के टॉक शो होंगे। टॉक शो में शामिल लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से सवाल भी पूछ सकेंगे और स्वास्थ्य संबंधी उनकी शंकाओं का समाधान पूछ सकेंगे।
निरोगी कोटा कार्यक्रम में डॉ. मामराज अग्रवाल, डॉ. अशोक शारदा, डॉ. नितेश बौद्ध, डॉ. शुभम जोशी सहित अन्य शामिल होंगे।
21 एवं 22 फरवरी को प्रातः 11 से सायं 6 बजे के बीच किशोर सागर तालाब पर फ्लावर शो आयोजन होगा। दोनों दिन सायं 6 से 7 बजे तक किशोर सागर तालाब पर पुलिस, आर्मी एवं आरएसी द्वारा बेंड वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...